Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैंने अब हार मान ली है', रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Walker Blanco का फोन इग्नोर करने पर Ananya Panday ने तोड़ी चुप्पी!

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 11:59 AM (IST)

    Call Me Bae एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आदित्य रॉय कपूर से अलग होने के बाद अ ...और पढ़ें

    दुनिया की नजरों से कुछ छुपाना चाहती हैं अनन्या पांडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दुनिया की नजरों से कुछ छुपाना चाहती हैं अनन्या पांडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. वॉकर ब्लैंको संग जुड़ रहा अनन्या पांडे का नाम
    2. अपकमिंग फिल्म CTRL में बिजीं अनन्या पांडे
    3. अनन्या पांडे ने वॉकर ब्लैंको का फोन किया था इग्नोर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी करियर के अलावा चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे (Ananya Panday) का नाम डेटिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोरता है। ईशान खट्टर से लेकर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) तक, अनन्या का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है।

    इन दिनों फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज है कि अनन्या पांडे किसी बॉलीवुड एक्टर नहीं बल्कि पूर्व विदेशी मॉडल वॉकर ब्लैंको (Walker Blanco) को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे देख फैंस दावा कर रहे थे कि अभिनेत्री ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड वॉकर का फोन इग्नोर कर दिया है। उन्होंने एक इवेंट में कॉल आने पर उसे इग्नोर कर दिया था। 

    हार मान चुकी हैं अनन्या पांडे 

    अब अनन्या पांडे ने इशारों-इशारों में अपने रिलेशनशिप को छुपाने के बारे में रिएक्शन दिया है। न्यूज 18 के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने छुपाने को लेकर बात करते हुए कहा-

    मैंने अब हार मान ली है। मुझे एहसास हुआ है कि जितना ज्यादा मैं कुछ छिपाने या चुपके से काम करने की कोशिश करती हूं, उतना ही ज्यादा मैं ऐसा करते हुए पकड़ी जाती हूं। इसलिए मैंने अब सब छोड़ दिया है। जो भी हो, अब मुझे कोई परवाह नहीं है। मैं कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं कर रही हूं।

    अनन्या पांडे का कहना है कि सोशल मीडिया से दूरी बनाना भी कोई काम नहीं आया। वह अच्छी नीयत से कुछ कहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक नेटिजंस का ग्रुप उन्हें गलत समझ लेता है।

    यह भी पढ़ें- फिर W नाम का पेंडेंट पहने नजर आईं Ananya Panday, एक्ट्रेस ने वॉकर ब्लैंको संग कंफर्म किया रिलेशन?

    अनन्या पांडे की अपकमिंग मूवी

    स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे को इंडस्ट्री में पांच साल हो गए हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार वेब सीरीज कॉल मी बे (Call Me Bae) में देखा गया था, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। इस बीच अभिनेत्री की एक फिल्म रिलीज होने वाली है जिसका नाम CTRL है। यह AI पर आधारित फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर 4 अक्टूबर को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या नहीं Walker Blanco को डेट कर रही हैं Ananya Panday? वायरल हुई थी पेंडेंट वाली तस्वीर