Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday के करीबी का हुआ निधन, एक्ट्रेस संग था 16 साल पुराना नाता

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 06:23 PM (IST)

    Ananya Panday की वेब सीरीज कॉल मी बे बहुत जल्द अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाली है। इसमें अनन्या के अलावा वीर दास वरुण सूद विहान समत मिनी माथुर गुरफत ...और पढ़ें

    अनन्या पांडे के पालतू डॉगी ने दुनिया को कहा अलविदा
    अनन्या पांडे के पालतू डॉगी ने दुनिया को कहा अलविदा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज कॉल मी बे को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन अचानक से एक प्रिय के चले जाने की वजह से इस समय उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस वजह से उनके फैंस और परिवार वाले खास परेशान हैं।

    अनन्या दे दिल के बेहद करीब था फज

    दरअसल अनन्या का पालतू कुत्ता फज दुनिया को अलविदा कहा चुका है। इस बात की जानकारी खुद अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। दरअसल फज एक Yorkshire Terrier ब्रीड का डॉग है जोकि साल 2008 से उनके पास था। अनन्या ने उसके साथ अपने बचपन की तस्वीरें भी शेयर कीं। फज अनन्या पांडे के दिल के बेहद करीब था क्योंकि वो बचपन से उनके साथ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

    यह भी पढ़ें: Ananya Panday को नहीं पसंद आई थी Liger की स्क्रिप्ट, डायलॉग्स पढ़कर हो गई थीं नाराज, बोलीं- 'यह सही नहीं'

    अनन्या ने फज के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो उसके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते और खेलते और मस्ती करते नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा- 2008 से लेकर अभी तक असीमित पलों तक। रेस्ट इन पीस फज। आई लव यू फाइटर। इन 16 सालों में तुमने मुझे इतना प्यार दिया, मैं तुम्हें हर दिन याद करूंगी।

    कॉल मी बे में आएंगी नजर

    बता दें कि अनन्या आगामी सीरीज 'कॉल मी बे' के साथ अपने ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो में वो साउथ दिल्ली की लड़की बेला यानी बे चौधरी के किरदार में नजर आएंगी, जो एक हसलर बन जाती है। कॉल मी बे में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी हैं। सीरीज का प्रीमियर 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होने वाला है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Call Me Bae Trailer: South Delhi गर्ल के किरदार में नजर आईं अनन्या पांडे, लग्जरी लाइफ छोड़कर अचानक आ गईं सड़कों पर