Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday ने किया खुलासा, Kho Gaye Hum Kahan देखने के बाद इस एक्ट्रेस ने किया थे उन्हें फोन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 02:38 PM (IST)

    Kho Gaye Hum Kahan 26 दिसंबर 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म खो गए हम कहां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म को हर तरफ ...और पढ़ें

    'खो गए हम कहां' एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Photo Credit: Instagram)
    'खो गए हम कहां' एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'खो गए हम कहां' का आनंद ले रही हैं। कुछ समय पहले ही रिलीज हुई उनकी इस फिल्म की कई सेलेब्स ने तारीफ की। इस मूवी में उनके साथ आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आए थे। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म की सफलता के बाद उनसे आलिया भट्ट, कृति सेनन और मृणाल ठाकुर ने संपर्क किया था।

    एक-दूसरे का समर्थन करती हैं एक्ट्रेस

    अनन्या पांडे ने हाल ही में, न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में 'खो गए हम कहां' की सफलता के बारे में बात करते हुए बताया कि अभिनेत्रियां एक-दूसरे का समर्थन करती हैं। उन्होंने कैटफाइट्स और उनके एक-दूसरे का समर्थन न करने के विचार को 'बाहरी की धारणा' बताया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि आलिया भट्ट, कृति सेनन और मृणाल ठाकुर ने उनसे इस मूवी के बाद संपर्क किया था।

    यह भी पढ़ें: रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Aditya Roy के साथ ऐसा था Ananya Panday का लंदन वेकेशन, एक्ट्रेस ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

    महिला को-स्टार्स से मिले अद्भुत अनुभव

    अनन्या ने कहा, 'इस फिल्म को देखने के बाद आलिया और मृणाल ने फोन किया और कृति ने मुझे मैसेज किया। मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक बाहरी धारणा है कि महिलाएं एक-दूसरे का समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन मुझे सिर्फ समर्थन मिला है। मैंने कई दो-लड़कियों वाली फिल्में की हैं। मैंने तारा, भूमि और दीपिका के साथ काम किया है और मुझे उनके साथ सिर्फ अद्भुत अनुभव मिले हैं'।

    कड़ी मेहनत का मिल रहा है फल

    इसके आगे उन्होंने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि 'एक एक्ट्रेस के लिए यह बहुत आश्वस्त करने वाली बात होती है, जब लोग आपके काम को पसंद करते हैं और मैंने हमेशा इसी दिशा में काम किया है। ऐसा लगता है कि आखिरकार मुझे अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और अपनी कला के प्रति प्यार का फल मिल रहा है'।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ananya Panday और Aditya Roy Kapur ने दोस्तों संग की न्यू ईयर पार्टी, ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करता दिखा 'कपल'