विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली स्टार डॉटर अनन्या पांडे पैरेंट्स संग निकलीं आउटिंग पर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Mon, 21 May 2018 06:07 AM (IST)

अनन्या बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फ़िल्में भी बहुत चाव से देखती हैं और उनके फेवरेट एक्टर हैं वरुण धवन जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं।

जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली स्टार डॉटर अनन्या पांडे पैरेंट्स संग निकलीं आउटिंग पर, देखें तस्वीरें
जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली स्टार डॉटर अनन्या पांडे पैरेंट्स संग निकलीं आउटिंग पर, देखें तस्वीरें

मुंबई। इन दिनों स्टार डॉटर्स की धूम है! स्टार डॉटर्स की दिनों दिन लंबी हो रही इस लिस्ट में एक नाम अनन्या पांडे का भी है। बॉलीवुड में आख़िरी पास्ता के नाम से फेमस चंकी पांडे की बेटी अनन्या इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या को लेकर पहले ही ख़बर आ चुकी है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अनन्या स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के दूसरे भाग से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू कर रही हैं।

बहरहाल, इस बीच रविवार को अनन्या अपनी मॉम और डैड के साथ आउटिंग पर निकलीं थी, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं! पिता चंकी और मां भावना पांडे अपनी बेटी को अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग कराने के साथ लगातार प्रमोट भी कर रहे हैं। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक उनकी तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि उनकी बेटी अनन्या स्टार बनने के लिए ही पैदा हुई है! बहरहाल, आप देख सकते हैं इस लेटेस्ट तस्वीर में चंकी पांडे कितने कूल और रिलैक्स नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रही हैं सारा अली ख़ान, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

अनन्या इन दिनों बॉलीवुड में आने को तैयार स्टार बेटियों के उस ब्रिगेड का हिस्सा हैं जिसमें सारा अली ख़ान और जाह्नवी कपूर जैसी स्टार डॉटर्स शामिल हैं। करण जौहर जो अक्सर बॉलीवुड में नए-नए चेहरे लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं अनन्या को भी वही लॉन्च कर रहे हैं। अब करण जौहर स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का दूसरा भाग बना रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म के लिए टाइगर श्रॉफ पहले ही फाइनल हो चुके थे और तारा सुतारिया के अलावा फ़िल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे दूसरी लीडिंग लेडी होंगी। आप देख सकते हैं अगली तस्वीर में अनन्या अपनी मॉम के साथ कितनी खुश नज़र आ रही हैं।

आपको याद होगा कि साल 2012 में आई फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जबरदस्त सफ़ल रही थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में एक फीमेल और दो मेल लीड आर्टिस्ट की बजाय बराबर की संख्या रहेगी। अनन्या और टाइगर की जोड़ी के साथ विनोद मेहरा के बेटे रोहन की भी फ़िल्म से जुड़ने की ख़बर है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बनने वाली फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' इस साल 23 नवंबर को रिलीज़ होगी। अनन्या को घूमना, डांस करना और पार्टी करना ही नहीं बल्कि पढ़ना भी खूब अच्छा लगता है। अनन्या बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फ़िल्में भी बहुत चाव से देखती हैं और उनके फेवरेट एक्टर हैं वरुण धवन जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। अनन्या को खेलों में भी बहुत दिलचस्पी है। क्रिकेटर विराट कोहली और फुटबॉलर रोनाल्डो की वो बहुत बड़ी फैन हैं।

यह भी पढ़ें: डिप्रेशन और कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं शमा सिकंदर, सुनकर हिल जायेंगे आप

क्या आप जानते हैं कि अनन्या पांडे शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान की बेस्ट फ्रेंड मानी जाती है। दोनों एक दूसरे के साथ कई अवसर पर नज़र आ चुकी हैं और ये दोनों सोशल मीडिया पर भी लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें कि अनन्या पांडे ने धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई की है और आगे की पढ़ाई के लिए लॉस एंजेल्स के साउथ केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं अनन्या कितनी प्यारी लग रही हैं!