यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neha Dhupia Birthday: अंगद बेदी ने वाइफ नेहा का शेयर किया अनदेखा वीडियो, बच्चों संग मस्ती करती दिखी एक्ट्रेस
Angad Bedi Wish Neha Dhupia Birthday नेहा धूपिया ( Neha Dhupia Birthday ) अपना 43वां जन्मदिन मना रही है । जन्मदिन के इस मौके पर एक्ट्रेस को ढेर सारी ...और पढ़ें

HighLights
- 43वां जन्मदिन मना रही है नेहा धूपिया
- अंगद बेदी ने शेयर किया नेहा का अनदेखा वीडियो
- मेहर और गुरीक के साथ नजर आई नेहा
नई दिल्ली जेएनएन। Angad Bedi Wish Neha Dhupia Birthday: एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia Birthday) 27 अगस्त को अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के इस मौके पर एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। इसी बीच नेहा के पति और अभिनेता अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर नेहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
अंगद बेदी ने किया वाइफ को विश
वीडियो में नेहा धूपिया अपने दोनों बच्चों मेहर और गुरीक के साथ नजर आ रही है। इसी बीच अंगद पीछे से हैप्पी बर्थडे गाना गा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने प्यार भरा मैसेज भी लिखा, सबसे अच्छे दोस्त...प्रेमिका...पत्नी...मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं!!! हमारे जीवन और घर को शोर और हंसी से भरपूर बनाने के लिए धन्यवाद... हम आपसे प्यार करते हैं... आप इसे इसके लायक बनाते हैं!! मेहर से...गुरिक...और पापा से। @nehadhupia,"
View this post on Instagram
नेहा और अंगद की लव स्टोरी
नेहा और अंगद की लव स्टोरी की बात करें तो इनकी पहली मुलाकात जिम में हुई थी। पहली मुलाकात के बाद से ही एक्टर ने नेहा से शादी करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्हें काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी थी। धीरे-धीरे उन्होंने नेहा से दोस्ती कर ली, जिसका सफर करीब चार साल तक जारी रहा।
एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि, जब मैंने और नेहा ने शादी करने का मन बनाया, तब मेरे अकाउंट में सिर्फ 3 लाख रुपये थे। ऐसे में मैं फाइनेंशियली सिक्योर नहीं था। मेरा पारिवारिक बैकग्राउंड अच्छा था, लेकिन मेरा अपना कुछ नहीं था। यह बात मुझे भी परेशान करती थी. लेकिन मुझे यकीन था कि नेहा जब मेरी जिंदगी में आएगी तो सब बदल जाएगा।
खबरें और भी
पांच साल पहले की थी शादी
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस कपल की शादी की खबर फिल्म इंडस्ट्री में किसी को नहीं थी। शादी के कुछ घंटों बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर सभी को हैरान कर दिया था।