विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kriti Sanon का ग्रीस में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल? रेडिट यूजर बोले- ये कोई बड़ी बात नहीं

Published: Tue, 30 Jul 2024 09:37 AM (IST)

कृति सेनन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। आखिरी बार उन्हें ...और पढ़ें

कृति सेनन का सिगरेट वीडियो (फोटो एक्स)
कृति सेनन का सिगरेट वीडियो (फोटो एक्स)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ ग्रीस में मनाया। सोशल मीडिया पर इस कपल की कुछ फोटोज भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ-साथ यूजर्स ने कृति की एक और हरकत नोटिस की जो काफी वायरल हो रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि अभिनेत्री को धूम्रपान करते हुए दिखा गया है। हालांकि, इस खबर की पुष्टि जागरण नहीं कर रहा है। सोशल  मीडिया पर अभिनेत्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स दावा कर रहे हैं।

क्या कृति सेनन ने पी सिगरेट ?

न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक उपयोगकर्ता ने दावा किया कि बर्थडे  सेलिब्रेशन के वीडियो में कृति सेनन सिगरेट पीती नजर आई। हालांकि, इस पोस्ट पर कई लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में भी उतरे हैं। एक यूजर का कहना है कि “मुझे बात समझ में नहीं आती। लोग धूम्रपान करते हैं तो क्या? वह छुट्टी पर है, वह जो चाहे कर सकती है जो गैरकानूनी नहीं है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- अगर वो पी रही है तो पीने दो। ये कोई बड़ी बात नहीं। 

यह भी पढ़ें- 'अगर आपका कंटेंट पर ही ध्यान नहीं है...', Kriti Sanon ने फिल्मों के बजट को लेकर फिल्ममेकर्स को मारा ताना?

कौन हैं कृति का ब्वॉयफ्रेंड कबीर 

जब से एक्ट्रेस का नाम कबीर से जुड़ा है, तब से उनके फैंस के मन में एक ही सवाल है आखिर कौन है कबीर। तो चले आपको बताते हैं। एक्ट्रेस का ब्वॉयफ्रेंड एक बिजनेसमैन हैं। कबीर उम्र में कृति से छोटे भी है। इतना ही नहीं कबीर इंस्टाग्राम पर कृति को फॉलो भी कर रहे हैं और एक्ट्रेस भी उन्हें फॉलो करती हैं। बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस का नाम 'आदिपुरुष' सह-कलाकार प्रभास के साथ भी जुड़ा था। 

कृति सेनन की आने वाली फिल्म 

अभिनेत्री जल्द फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आएंगी, जिसकी लेखिका कनिका ढिल्लों है और कृति सेनन की ये बतौर निर्माता पहली फिल्म है। फिल्म में दर्शकों को रोमांचक सस्पेंस से भरपूर कहानी देखने का मौका मिलेगा। कृति सेनन के प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘दो पत्ती’ ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज होगी। इसके अलावा वरुण धवन के साथ भेड़िया 2 में नजर आएंगी। 

यह भी पढे़ं-   आगे बढ़ी मीना कुमारी की बायोपिक की शूटिंग डेट, Kriti Sanon के साथ फिल्म लेकर आ रहे मनीष मल्होत्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।