विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने गुस्‍से में छोड़ी फिल्‍म, शाहरुख ने हथियाई!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 01 Apr 2015 05:30 PM (IST)

करण जौहर की फिल्‍म 'शुद्धि' अपने स्‍टारकास्‍ट को लेकर काफी लंबे समय से चर्चे में है। कुछ दिनों पहले तक खबर थी कि इसमें सलमान खान लीड रोल करने वाले हैं, मगर अब खबर है कि उन्‍होंने गुस्‍से में यह फिल्‍म छोड़ दी है और शाहरुख खान ने उनकी जगह

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' अपने स्टारकास्ट को लेकर काफी लंबे समय से चर्चे में है। कुछ दिनों पहले तक खबर थी कि इसमें सलमान खान लीड रोल करने वाले हैं, मगर अब खबर है कि उन्होंने गुस्से में यह फिल्म छोड़ दी है और शाहरुख खान ने उनकी जगह भी ले ली है!

रैना की शादी के लिए विराट के घर पर ठहरी हैं अनुष्का!

सबसे पहले इस फिल्म में रितिक रोशन और करीना कपूर के होने की खबरें सामने आई थीं और कहा जा रहा था कि फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी, मगर बाद में रितिक रोशन ने काम करने से मना कर दिया और फिर करीना कपूर ने भी अपने कदम पीछे खींच लिए।

शाहिद की मंगेतर लोगों से हुई परेशान, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

इसके बाद इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी एप्रोच किया गया, मगर दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम करना पसंद किया। आमिर खान से भी संपर्क किया गया, मगर अंत में सलमान खान काम करने को राजी हुए।

देव पटेल से डेटिंग की खबरों पर भड़कीं नरगिस फाखरी

अब सलमान खान ने भी यह फिल्म छोड़ दी है और शाहरुख खान के हीरो बनने की खबर सामने आई है। करण ने हाल ही में कहा था कि वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ब्रदर्स' के रिलीज होने के बाद इस फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे।