Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anil Kapoor और सुनीता कपूर इजिप्ट में मना रहे हैं वेकेशन, देखें दिलचस्प तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 05:47 PM (GMT+05:30)

    Anil Kapoor Vacation Pics अनिल कपूर ने अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें पत्नी सुनीता के संग वेकेशन मनाते हुए देखा जा सकता है। दोनों सा ...और पढ़ें

    Anil Kapoor Vacation Pics: अनिल कपूर की फिल्में काफी पसंद की गई है।
    Anil Kapoor Vacation Pics: अनिल कपूर की फिल्में काफी पसंद की गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anil Kapoor Vacation Pics: अनिल कपूर और सुनीता कपूर इन दिनों इजिप्ट में वेकेशन मना रहे हैं। अब उन्होंने अपनी हालिया आउटिंग की तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में दोनों को ब्लैक कलर की आउटफिट पहनकर एक साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। 

    अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है

    अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों को कैमरे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरें शेयर करते हुए सुनीता कपूर ने लिखा है, 'यादें उन चीजों को पकड़े रखती हैं, जिन्हें आप प्यार करते हैं, जिन्हें आप खोना नहीं चाहते।' सोनम कपूर ने इस तस्वीर का अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने इस पर मां को क्रेडिट भी दिया है।

    यह भी पढ़ें: Urfi Javed हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार, ट्रोल्स ने कहा,'इस पर लगाओ बैन'

    अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की थी

    इसके पहले अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें कैजुअल अंदाज में एक्सप्लोर करते हुए देखा जा सकता है। दोनों के पीछे पिरामिड भी नजर आ रहा है। अनिल कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'जहां भी जाते हैं, हाथ में हाथ डालकर यादें बनाते हैं।' उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थी। उनकी बेटी रिया कपूर ने तस्वीरों पर लिखा था, 'आप लोगों को मुझे भी साथ लेकर चलना चाहिए।' वहीं सोनम कपूर में तस्वीरों पर लिखा था, 'दुनिया के सबसे अच्छे लोग।' सोनम कपूर की सासू मां ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अनिल कपूर के भाई ने भी फोटो पर कमेंट किया है।

    यह भी पढ़ें: Celebrities Quit Showbiz List: सहर अफ्सा हो या नूपुर अलंकार कई एक्ट्रेसेस छोड़ चुकी हैं इंडस्ट्री, देखें लिस्ट

    अनिल कपूर को पिछली बार फिल्म जुग जुग जियो में देखा गया था

    अनिल कपूर ने पत्नी के संग तीन तस्वीरें शेयर की थी। अनिल कपूर ने एक और तस्वीरों का सेट शेयर करते हुए लिखा था, 'वर्क, ट्रेवल, रेस्ट एंड रिपीट।' अनिल कपूर को पिछली बार फिल्म जुग जुग जियो में देखा गया था। इस फिल्म में वरुण धवन कियारा आडवाणी और नीतू कपूर की भी अहम भूमिका थी। अनिल कपूर जल्द फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

    खबरें और भी