विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल कपूर ने इस खास तोहफे से किया नाती वायु का वेलकम, बताया यह गिफ्ट देने का क्या है मतलब

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2022 03:05 PM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2022 03:21 PM (IST)

सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया था। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे के साथ ...और पढ़ें

Anil Kapoor and Sunita Kapoor Welcome Grandchild Vayu Kapoor Ahuja with Special Gift
Anil Kapoor and Sunita Kapoor Welcome Grandchild Vayu Kapoor Ahuja with Special Gift

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सेलेब्रिटी हर साल विज्ञापन, फिल्मों और प्रोडक्ट लॉन्च से करोड़ों रुपये कमाते हैं। मेहनत से कमाए गए इन पैसों को कई सितारे अपने बच्चों को दिए जाने वाले गिफ्ट्स पर बेहिसाब खर्च करते हैं। इंडस्ट्री में किसी भी स्टार किड के पहले जन्मदिन या उसके एक महीने पूरे करने पर उसे हाईफाई गिफ्ट्स देना कोई नई बात नहीं है। आराध्या बच्चन, तैमूर अली खान सहित कई स्टार किड्स को उनके माता-पिता से लग्जरी तोहफे मिल चुके हैं। इसी कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है। वह है वायु कपूर आहूजा का। सोनम कपूर ने नाना अमिल कपूर और नानी सुनीता कपूर से मिले वेलकम गिफ्ट की तस्वीर शेयर की।

अनिल कपूर-सुनीता कपूर ने ऐसे किया वेलकम

सोनम कपूर ने मई 2018 में बिजनसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। इसी साल 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने बेटे वायु को जन्म दिया था। नामकरण सेरेमनी में वायु नाम को रखने की वजह, इसका मतलब और महत्व भी बताया था। अब एक्ट्रेस ने उनके बेटे को अनिल कपूर और सुनीता कपूर की तरफ से दिए गए गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है। वायु कपूर के लिए डिजाइनर थाली और कुछ और बर्तन वेलकम गिफ्ट के तौर पर दिए गए हैं। लेकिन यह गिफ्ट यूं ही नहीं दिया गया है। इसके पीछे का कारण भी बड़ा निराला है।

वायु कपूर के लिए इसलिए चुना यह गिफ्ट

इक्किस.21 (ikkis.21) नाम के इंस्टाग्राम पेज पर वायु कपूर को दिए गए तोहफे की जानकारी शेयर की गई है। इसमें बताया गया है कि इंडियन फिलासफी में वायु तत्व नीले रंग के घेरे का प्रतीक माना जाता है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने अपने नाती के वेलकम के लिए इस वजह से यह तोहफा चुना है।

सोनम ने बताया था क्यों चुना 'वायु' नाम

21 सितंबर को सोनम कपूर के बेटे की नामकरण सेरेमनी हुई थी। सोशल मीडिया पर सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि क्यों उन्होंने बेटे के लिए वायु नाम ही चुना। उन्होंने कहा था, 'हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। प्राण वायु है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं। वायु को वीर, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाला सुंदर कहा जाता है।'

यह भी पढ़ें: घर के बाहर फैंस से मिलने से पहले अमिताभ बच्चन क्यों उतार देते हैं चप्पल, पहली बार सामने आयी वजह

यह भी पढ़ें: Ishaan Khattar Birthday: मीरा राजपूत ने मजेदार अंदाज में ईशान खट्टर को किया बर्थ डे विश, फैंस की छूटी हंसी