Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    No Entry 2 से पत्ता कटने पर बौखलाए Anil Kapoor, भाई से हुआ भयंकर झगड़ा, बोनी ने कहा- 'अभी भी बातचीत बंद है'

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 08:56 AM (IST)

    No Entry साल 2005 की सुपरहिट फिल्म है। काफी समय से इसके सीक्वल की चर्चा हो रही है लेकिन इसमें पुराने कास्ट नहीं होंगे। सलमान खान से लेकर फरदीन खान तक ...और पढ़ें

    नो एंट्री 2 के चलते अनिल कपूर और बोनी कपूर का हुआ झगड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नो एंट्री 2 के चलते अनिल कपूर और बोनी कपूर का हुआ झगड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. नो एंट्री 2 से कटा अनिल कपूर का पत्ता
    2. सीक्वल के चलते अनिल और बोनी का झगड़ा
    3. बोनी कपूर ने स्टार कास्ट का नाम किया कन्फर्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। No Entry 2: साल 2005 में रिलीज हुई अनीस बाजमी की सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा नो एंट्री में सलमान खान (Salman Khan), फरदीन खान (Fardeen Khan) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की तिकड़ी ने धमाल मचा दिया था। फिल्म ने करीब 95 करोड़ का कारोबार किया था। 

    नो एंट्री (No Entry) की सक्सेस के बाद सीक्वल की तैयारी चल रही है। दो दशक के बाद फिल्म का सीक्वल जल्द ही पर्दे पर आग लगाने जा रहा है, लेकिन नई कास्ट के साथ। जी हां, फिल्म में पुरानी कास्ट को रिप्लेस कर दिया गया है। सलमान और फरदीन का नाम तो पहले ही लिस्ट से आउट हो गया था। मगर अनिल कपूर इसका हिस्सा बनना चाहते थे।

    अनिल कपूर चाहते थे कि नो एंट्री की तरह सीक्वल में भी उनकी भूमिका हो, लेकिन बोनी कपूर के कन्फर्म करने से पहले ही खबर ऑनलाइन लीक हो गई कि वह सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात से अभिनेता को झटका लगा है। वह इस बात से बहुत खफा है कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है। बोनी कपूर ने इसका खुलासा किया है।

    नो एंट्री 2 से बाहर हुए अनिल कपूर

    बोनी कपूर ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया है कि नो एंट्री 2 (No Entry 2) के उनका अपने भाई अनिल के साथ झगड़ा हो गया। अनिल फिल्म के सीक्वल में कास्ट न करने के चलते नाराज हैं और अभी तक बातचीत बंद है। बकौल बोनी, 

    खबरें और भी

    इससे पहले कि मैं अपने भाई अनिल को नो एंट्री के सीक्वल और इसमें शामिल कलाकारों के बारे में बता पाता, वह गुस्सा हो गया, क्योंकि खबर पहले ही लीक हो चुकी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि यह लीक हो गया। मुझे पता है कि वह नो एंट्री सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी। मैं उन्हें बताना चाहता था कि आखिर मैंने यह फैसला क्यों लिया।

    यह भी पढ़ें- 'वेलकम' के बाद फिर एंटरटेन करेंगे अनिल कपूर और नाना पाटेकर, अक्षय कुमार की 'हाउसफुल' 5 ने बनाई इनकी जोड़ी?

    बोनी कपूर से नहीं हो रही अनिल कपूर की बातचीत

    नो एंट्री 2 में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ की तिकड़ी दिखाई देगी। बोनी ने बताया कि उन्होंने आखिर क्यों इन्हें कास्ट किया है। बकौल प्रोड्यूसर,

    वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं. उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है और दिलजीत आज बड़े हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मैं इसे आज के समय में प्रासंगिक बनाना चाहता था। इसलिए मैंने यह कास्टिंग की।

    बोनी ने यह भी बताया कि कास्टिंग के चलते अनिल अब भी उनसे बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरा भाई अभी भी ठीक से बात नहीं कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह सब जल्द ही सुलझ जाएगा।"

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने खोला पिता अनिल कपूर के फिटनेस का राज, बताया जिम ट्रेनर नहीं ये शख्स रखता है उन्हें फिट