Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनिल कपूर की छोटी बेटी ने पार की सारी हदें, ब्रालेस होकर ओपन कोट में कराया बोल्ड फोटोशूट

    By JagranEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 12:30 AM (IST)

    आपको बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी काफी सीक्रेट तरीके से पिछले शनिवार को हुई है। शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rhea Kapoor Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Rhea Kapoor Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Kapoor Bold Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इंडस्ट्री के उन स्टार्स में हैं जो एक्टिंग के साथ अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान देते हैं। अनिल की तरह ही उनकी दोनों बेटियां सोनम कपूर और रिया कपूर भी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। रिया और सोनम अपने  फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। सोनम को बॉलीवुड में फैशन दीवा कहा जा है। वहीं उनकी छोटी बहन रिया भी उन्हें लुक में बराबर की टक्कर देती हैं। इसी बीच रिया का लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी तस्वीरों को देखकर हर कोई अपना दिल थामने पर मजबूर हो रहा है। यकीन नहीं तो आप खुद ही देख लें उनकी फोटोज...

    ब्रालेस होकर सिर्फ कोट में कराया फोटोशूट

    रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में हमेशा की तहर ही वह कहर ढाती दिख रही हैं। रिया ने इस दौरान ब्रालेस होकर कोट पैंट पहना है। वहीं उनके कोट का सिर्फ एक बटन ही लगा है बाकी ओपन है। इस ड्रेस के साथ रिया ने अपने बालों को ओपन कर रखा है। रिया की हर तस्वीर बेहद ही खूबसूरत है।

    यह भी पढ़े : Sonam Kapoor के बाद अब नाना अनिल कपूर ने शेयर की नाती की तस्वीर, परनानी की गोद में यूं नजर आए नन्हे वायु कपूर आहूजा

    कोट की डिजाइन ने खींचा फैंस का ध्यान

    रिया के कोट की डिजाइन हर किसी का ध्यान खींच रही है। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘कम से कम कोट में सिलाई तो कर लेती ऐसी भी क्या जल्दी थी।‘ वहीं कई फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। इन फोटोज को अब तक काफी फैंस लाइक कर चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स उन्हें हाॅट, बोल्ड, गाॅर्जियस और फायर बता रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रिया की किसी तस्वीर को इतना पसंद किया गया हो। इससे पहले भी उनके कई फोटोज काफी चर्चा में रहे थें। वहीं उनकी शादी और हनीमून की तस्वीरों को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।