Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal के बाद अनिल कपूर ने अब 'नायक 2' के लिए दी रजामंदी, मुख्यमंत्री के किरदार में आएंगे नजर!

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 09:36 AM (IST)

    Anil Kapoor On Nayak 2 अनिल कपूर फिल्म एनिमल को लेकर लाइम लाइट में बने हुए है। फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के गुस्सैल पिता का किरदार निभाया है और अप ...और पढ़ें

    अनिल कपूर ने अब 'नायक 2' के लिए दी रजामंदी, (X Image)
    अनिल कपूर ने अब 'नायक 2' के लिए दी रजामंदी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर, एनिमल की सफलता के बीच चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग अपनी छाप छोड़ रही है। इस बीच एक्टर ने एक और बड़ी फिल्म की ओर इशारा किया है।

    अनिल कपूर ने साल 2001 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म नायक के सीक्वेल को लेकर रजामंदी दे दी है और कहा है कि ये जल्द शुरू हो रही है।

    ये भी पढ़ें- Animal Box Office Day 7: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने दनादन जड़े तीन शतक, बस एक हफ्ते में कमा डाले इतने करोड़

    शर्टलेस फोटो ने खींचा ध्यान

    दरअसल, ये पूरा मामला एनिमल से ही जुड़ा हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले अनिल कपूर भी जोर- शोर से प्रमोशन कर रहे थे। अनिल कपूर ने बॉबी देओल के साथ एक शर्टलेस फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए थे। स्टोरी के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, एनिमल का बाप और एनिमल का दुश्मन पोज कर रहा है।

    नायक 2 को लेकर क्या बोले एक्टर

    अनिल कपूर को उनके पोस्ट कई सारे कमेंट्स मिले। दमाद करण बूलानी से लेकर एक्टर ऋतिक रोशन तक कई स्टार्स ने रिएक्ट किया। इनमें एक फैन ने भी अनिल कपूर की तारीफ की और एक्टर से रिक्वेस्ट की वो नायक 2 बना दें। इस पर अनिल कपूर ने भी जवाब दिया और कहा, जल्दी बन रही है।

    नायक और अनिल कपूर

    नायक में अनिल कपूर ने एक न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था, जिसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। फिल्म में पॉलिटिक्स, करप्शन से लेकर क्राइम तक, कई एलिमेंट्स का बैलेंस शामिल था। नायक आज भी एंटरटेन करने का पूरा दम रखती है, जो लोगों की नायक 2 को लेकर की जा रही डिमांड से साफ पता चलता है।

    यह भी पढ़ें- Animal: तृप्ति डिमरी ने बताया रणबीर कपूर संग कैसे शूट हुआ था चर्चित इंटीमेट सीन, कमरे में सिर्फ 4 लोग थे मौजूद

    300 करोड़ में शामिल हुई एनिमल

    एनिमल की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। वहीं, स्टार कास्ट में अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

    खबरें और भी