विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bobby Deol के लिए मुश्किल था धर्मेंद्र की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखना, इस सीन ने खराब कर दिया था दिमाग

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 07 Dec 2023 12:12 AM (IST)

एनिमल एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने एक इंटरव्यू में पिता धर्मेंद्र की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम ...और पढ़ें

बॉबी देओल के लिए मुश्किल था 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखना, (X Image)
बॉबी देओल के लिए मुश्किल था 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखना, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल, एनिमल की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म में चंद मिनट का सीन करके भी एक्टर खूब तारीफें पा रहे हैं। इस बीच बॉबी देओल एनिमल का प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं।

बॉबी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बात की। एक्टर ने बताया कि फिल्म के एक सीन ने उनका दिमाग खराब कर दिया था। नौबत ये आ गई थी वो फिल्म बीच में ही छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़ें- Tripti Dimri: कौन हैं तृप्ति डिमरी ? जिन्होंने एनिमल में रणबीर कपूर संग इटीमेंट सीन देकर उड़ाए सबके होश

एक सीन ने कर दिया दिमाग खराब

बॉबी देओल ने पिंकविला के साथ बातचीत में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बात की। एक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म में उनके पिता एक स्ट्रॉग रोल में शामिल थे, लेकिन फिल्म में उनका डेथ सीन देखकर एक्टर परेशान हो गए थे। उनके लिए पूरी फिल्म खत्म कर पाना मुश्किल हो गया था।

फूट-फूट कर रोए थे बॉबी

बॉबी देओल ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र को लेकर कहा, "वो किरदार अगर कोई और करता तो मजा ही नहीं आता। पापा ने इसे मैजिकल बना दिया। दरअसल जब मैं फिल्म देख रहा था, मुझे कहानी नहीं मालूम थी, उसमें मेरे पापा का किरदार मर जाता है, इसके बाद मैं फिल्म नहीं देख सका। मैं करण जौहर के ट्रायल में था और मेरे पापा की वजह से मैं रोना बंद नहीं कर पा रहा था, मैं इस सेच्युशेन को सह नहीं पा रहा था। मैं वहां से चला गया और आखिर तक फिल्म भी नहीं देखी।"

यह भी पढ़ें- Animal Box Office Day 4: बीस्ट बनी रणबीर कपूर की एनिमल, जवान- पठान और गदर 2 सबका तोड़ा रिकॉर्ड

एनिमल देखकर रोईं मां प्रकाश कौर

एक्टर ने आगे कहा, "हम ऐसे ही हैं, हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हमारा परिवार एक-दूसरे से बहुत जुड़ा हुआ है। मुझे पता है कि वह एक किरदार निभा रहे हैं, लेकिन फिर भी। जब मैंने एनिमल किया, तो मेरी मां मेरे मौत का सीन संभाल नहीं सकी थीं।"

फिल्म की स्टारकास्ट

रॉकी और रानी की प्रम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, टोटा रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, क्षिति जोग, आमिर बशीर, अंजलि आनंद, नमित दास और अभिनव शर्मा भी शामिल हैं। फिल्म में  रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।