Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt की फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे Bobby Deol? 'एनिमल' एक्टर स्पाई यूनिवर्स का बनेंगे हिस्सा

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 04:26 PM (IST)

    बॉबी देओल ने लंबे समय के बाद एनिमल मूवी से बड़े पर्दे पर कदम रखा और आते ही छा गए। इस मूवी में उनके किरदार को हर किसी ने पसंद किया। अब बॉबी के फैंस उनकी ...और पढ़ें

    बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म (Photo Credit: Instagram)
    बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। इस मूवी में दर्शकों ने जितना रणबीर के किरदार को पसंद किया, उतना ही उन्हें विलेन के किरदार में बॉबी देओल अच्छे लगे थे। अपने कुछ मिनटों के रोल से उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था।

    इस मूवी के बाद अब उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। अब खबरें आ रही है कि अभिनेता जल्द वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। इस मूवी में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bobby Deol ने गरीब बच्चों को दिए 500 रुपये के नोट, फैंस बोले- 'असली लॉर्ड बॉबी'

    बॉबी देओल के हाथ लगी बड़ी फिल्म?

    दरअसल, पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी देओल ने अब वाईआरएफ के साथ हाथ मिलाया है। अभिनेता वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल ने यह फिल्म साइन भी कर ली है और वह इसमें भी खलनायक की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    कब शुरू कर सकते हैं शूटिंग?

    रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉबी देओल के साथ उनकी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और अभिनेता 2024 के सेकंड हॉफ यानी जून के बाद इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में उनका खास लुक दिखाई देने वाला है। ऐसे में यह खबर सुनने के बाद एक्टर के फैंस काफी खुश हो गए हैं। हालांकि, अभी तक बॉबी देओल या वाईआरएफ की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    आश्रम 4 की तैयारी में बॉबी

    फिल्मों के अलावा बॉबी देओल जल्द अपनी फेमस वेब सीरीज आश्रम 4 को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर चंदन रॉय सान्याल ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया था कि आश्रम का अगला सीजन इस साल के लास्ट में रिलीज हो सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Aashram 4: 'जमाल कुडू' के बाद 'जपनाम', बाबा निराला बनकर लौट रहे बॉबी देओल, जानें कब होगी रिलीज 'आश्रम-4'?