Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: बॉबी देओल ने शेयर की रणबीर कपूर-संदीप रेड्डी वांगा संग तस्वीर, सनी देओल ने दिया ऐसा रिएक्शन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 07:10 PM (IST)

    क्राइम थ्रिलर फिल्म एनिमल आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल जमकर फिल्म का प्रमोशन ...और पढ़ें

    बॉबी देओल और रणबीर कपूर (Photo Credit: Instagram)
    बॉबी देओल और रणबीर कपूर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की स्टार कास्ट जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है। अब बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया पर रणबीर और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक खास नोट भी लिखा है।

    बॉबी देओल ने शेयर की प्यारी तस्वीर

    फिल्म 'एनिमल' में विलेन की भूमिका निभा रहे बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर को-स्टार रणबीर कपूर और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक मनमोहक तस्वीर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर पर्पल रंग की स्वेटशर्ट और टोपी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बॉबी काली टी-शर्ट और टोपी पहने दिखाई दिए। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'दो सबसे प्रतिभाशाली और विनम्र सोल की संगति में'।

    यह भी पढ़ें: 'Raha से मां जैसा प्यार करते हैं Ranbir Kapoor', Mahesh Bhatt ने दामाद को बताया 'बेस्ट पिता', एक्टर हुए भावुक

    View this post on Instagram

    A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

    सेलेब्स ने तस्वीर पर दिया रिएक्शन

    जैसे ही बॉबी देओल ने तस्वीर शेयर की फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। बॉबी देओल के भाई और अभिनेता सनी देओल ने कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए। राहुल देव और अन्य स्टार्स ने भी इस फोटो पर अपना प्यार लुटाया।

    एनिमल की एडवांस बुकिंग शुरू

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' को ए सर्टिफिकेट मिला है। इस मूवी में रणबीर, बॉबी देओल के साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। शनिवार शाम तक इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दो करोड़ के ऊपर की कमाई कर ली थी। अब लगातार इसके आंकड़े में बढ़ोतरी देखने को मिली रही है।

    खबरें और भी

    बड़े पर्दे पर होगा क्लेश

    बड़े पर्दे पर 'एनिमल' का क्लेश विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा। ऐसे में दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह दोनों ही फिल्में आने वाले शुक्रवार 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म का रीमेक है 'एनिमल'? एक जैसे सीन और डायलॉग सुन बौखलाए फैंस, वायरल हुआ ये वीडियो