Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: 'रणविजय' और 'अबरार' ने एक-दूसरे को कसकर लगाया गले, उमंग इवेंट से रणबीर-बॉबी का वीडियो आया सामने

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 11:01 PM (GMT+05:30)

    Ranbir Kapoor and Bobby Deol Video फिल्म एनिमल को रिलीज हुए जल्द एक महीना पूरा होने वाला है। इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला। हर किसी ने रणबीर ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Photo Credit: Instagram)
    रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और बॉबी देओल इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। दोनों ने पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। फिल्म में फैंस और दर्शक दोनों को साथ में देख कर काफी खुश थे।

    ऑन-स्क्रीन भले ही रणबीर कपूर और बॉबी देओल कट्टर प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन ऑफ-स्क्रीन दोनों एक प्यारा रिश्ता शेयर करते हैं। हाल ही में, दोनों स्टार्स ने मुंबई में हुए एक इवेंट में मिनी रीयूनियन किया और उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Animal: रणबीर कपूर से एक साल बड़ी हैं उनकी ऑनस्क्रीन मां Charu Shankar, बताया कैसे मिला फिल्म में रोल

    रणविजय और अबरार आए साथ

    हाल ही में, मुंबई में उमंग 2023 इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में कई सेलेब्स एक साथ नजर आए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बॉबी देओल इवेंट में आते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कैमरा के सामने पोज भी दिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    फिर रणबीर कपूर ने भी वहां शिरकत की। देखा जा सकता है कि कैसे दोनों स्टार्स एक-दूसरे को गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। फिर बॉबी देओल और रणबीर साथ में मिलकर कैमरा को पोज देते हैं। इवेंट में बॉबी ब्लू ब्लेजर और डेनिम जींस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं, रणबीर सफेद कोट और ब्राउन रंग की फॉर्मल पैंट में आकर्षक लग रहे थे।

    खबरें और भी

    बॉबी देओल ने किरदार को लेकर की थी बात

    कुछ समय पहले बॉबी देओल ने पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में 'एनिमल' में अपने किरदार को बदला लेने के लिए 'जुनूनी' व्यक्ति के रूप में बताया था। बॉबी ने बताया था कि 'वह (अबरार) बदला लेने के जुनून से ग्रस्त है। इसलिए जब आप इतने जुनूनी हो जाते हैं, तो आप यह नहीं देखते कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है। आप बस उस समय किसी को खत्म करना चाहते हैं'।

    बता दें कि उमंग 2023 में आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, कार्तिक आर्यन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कियारा आडवाणी और मृणाल ठाकुर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना को लेकर Tripti Dimri ने खोले राज, बताया 'एनिमल' के सेट पर किया था उनके साथ कैसा बर्ताव