यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal: रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के लिए चार्ज किया इतना अमाउंट? सुनकर हक्के-बक्के रह जाएंगे आप
Animal Ranbir Kapoor Fees रणबीर कपूर के लिए साल 2022 और 2023 काफी अच्छा बीता। उन्होंने बैक टू बैक ब्रह्मास्त्र और तू झूठी मैं मक्कार जैसी सुपरहिट फिल् ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए बढ़ाई थी अपनी फीस
- बैक टू बैक हिट के बाद बढ़ी रणबीर कपूर की डीमांड?
- एनिमल का टीजर इस दिन होगा रिलीज
नई दिल्ली, जेएनएन। Animal Ranbir Kapoor Fees: रणबीर कपूर इस बार सबसे अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'सांवरिया' से ही चॉकलेट ब्वॉय की इमेज से जुड़े हुए रणबीर कपूर का अंदाज इस बार सबसे अलग होगा। ब्रह्मास्त्र और तू झूठी मैं मक्कार के बाद रणबीर एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने की तैयारी कर रहे हैं।
इस फिल्म से उनके दो पोस्टर सामने आ चुके हैं, जिसमें वह इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। 'एनिमल' में रणबीर कपूर की जोड़ी को पहली बार नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में काम करने के लिए रणबीर कपूर ने अच्छी खासी फीस चार्ज की है।
रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए ली तीन गुना ज्यादा फीस?
रणबीर कपूर की लास्ट दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफल कारोबार किया था। उनकी 'ब्रह्मास्त्र' और श्रद्धा के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों फिल्मों के लिए रणबीर कपूर ने 25 से 30 करोड़ चार्ज किये थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: Animal: रणबीर और अनिल के बाद बॉबी देओल का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्टर का खूंखार अंदाज देख बढ़ जाएंगी धड़कनें
द सियासत डेली में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने 'एनिमल' में काम करने के लिए लगभग 70 करोड़ का अमाउंट चार्ज किया। जोकि उनकी प्रीवियस फीस से तीन गुना ज्यादा फीस है। इसके अलावा फिल्म में उनके अपोजिट नजर आने वालीं साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ की फीस ली है।
खबरें और भी
इस दिन रिलीज होगा 'एनिमल' का टीजर
रणबीर कपूर के अलावा एनिमल से पूरी स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक आउट हो चुके हैं। 'जग्गा जासूस' एक्टर के बाद मेकर्स ने अनिल कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वह बहुत ही अग्रेसिव लुक में नजर आ रहे थे। इसके अलावा 'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का लुक भी सामने आ गया है, जो हिंदी लैंग्वेज गैंगस्टर फिल्म में 'गीतांजलि' किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
रणबीर-रश्मिका और अनिल कपूर के अलावा मूवी में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में दिखेंगे, जिनका पहला लुक आज ही आया है। 'एनिमल' का टीजर मेकर्स रणबीर कपूर के जन्मदिन पर 28 सितंबर को रिलीज करेंगे।
यह भी पढ़ें: 'एनिमल' के टीजर रिलीज से पहले Ranbir Kapoor ने किए बप्पा के दर्शन, एक्टर की कैप ने खींचा लोगों का ध्यान