यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tripti Dimri: पहाड़ों पर छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं भाभी 2, रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा रिएक्शन
एनिमल मूवी से रातोंरात अपनी एक अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों छुट्टियों पर है और अपनी इस फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। अब ह ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' से तृप्ति डिमरी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस समय वह अपनी इस फिल्म की सक्सेस का आनंद ले रही हैं और पहाड़ों वाली जगह पर छुट्टियां बिता रही हैं। इसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी ने अपने अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बना दिया। अब उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह पहाड़ों की चढ़ाई, झरने के सीन दिखाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस वीडियो पर एक्ट्रेस के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने भी कमेंट किया है।
यह भी पढ़ें: 'Tripti Dimri कभी नहीं ले सकती Rashmika Mandanna की जगह', आखिर क्यों भड़के Animal के प्रोड्यूसर
तृप्ति ने शेयर किया वीडियो
तृप्ति डिमरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मौसम का मजा लेते नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तृप्ति पहाड़ों और झरनों के बीच घूमते हुए नजर आ रही हैं। इस छोटे से वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'झरने के रंगों में अपनी सांसें लीजिए'।
सैम मर्चेंट ने किया कमेंट
तृप्ति डिमरी के इस वीडियो पर उनके फैंस से लेकर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने भी कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। सैम ने लिखा 'ब्यूटीफुल'। कुछ फैंस उन्हें भाभी 2 कहकर बुला रहे हैं, तो कुछ उनकी वीडियो को मस्त बता रहे हैं।
खबरें और भी
इस फिल्म में दिखेंगी तृप्ति
'एनिमल' के बाद अब एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की अगली फिल्म को लेकर यह बताया जा रहा है कि वह जल्द एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार, एक्ट्रेस 'आशिकी 3' में नजर आ सकती हैं।
हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन यह खबर सुनते ही उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना को लेकर Tripti Dimri ने खोले राज, बताया 'एनिमल' के सेट पर किया था उनके साथ कैसा बर्ताव