यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kabir Singh के लिए शाहिद कपूर नहीं थे पहली पसंद, Animal डायरेक्टर ने इस एक्टर को ऑफर की फिल्म
Kabir Singh साल 2019 में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह लेकर आए थे। आलम ये रहा कि कबीर सिंह बॉक्स ऑफ ...और पढ़ें

HighLights
- 'कबीर सिंह' के लिए ये एक्टर था पहली पसंद
- शाहिद कपूर से पहले इस सुपरस्टार को ऑफर हुई कबीर सिंह
- एनिमल के डायरेक्टर का बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें संदीप रेड्डी वांगा का नाम जरूर शामिल होगा। विजय देवरकोंडा स्टारर 'अर्जुन रेड्डी' फिल्म के जरिए फैंस के दिल जीतने वाले संदीप ने साल 2019 में इस मूवी का हिंदी रीमेक बनाया, जिसका नाम 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) था।
आलम ये रहा है कि शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की। लेकिन क्या आपको पता है कि कबीर सिंह के लिए शाहिद संदीप की पहली पसंद नहीं थे। इस बात का खुलासा हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग मूवी 'एनिमल' (Animal) के प्रमोशन के दौरान किया है।
'कबीर सिंह' के लिए ये एक्टर था पहली पसंद
मौजूदा समय में संदीप रेड्डी वांगा अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान संदीप ने आईड्रीम मीडिया को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि 'कबीर सिंह' के लिए शाहिद कपूर पहली पसंद नहीं थे। संदीप ने बताया है- ''किसी फिल्म का रीमेक बनाना कोई आसान काम नहीं होता है। लीड एक्टर का चुनाव करना काफी माथापच्ची भरा रहता है।
कबीर सिंह के साथ मेरा ऐसा अनुभव रहा है। शाहिद से पहले इस फिल्म को रणवीर सिंह को ऑफर किया गया था। मैं पर्सनली चाहता कि वो इस मूवी को करें। लेकिन उन्होंने फिल्म के कंटेंट को डार्क होने का हवाला देते हुए इसके लिए मना कर दिया और बाद मैं जाकर ये मूवी शाहिद कपूर को सौंपी गई।
खबरें और भी
Throwback to #KabirSingh Teaser. 🔥 pic.twitter.com/5c4FyTDTgp
— Nishit Shaw (@NishitShawHere) September 28, 2023
हालांकि ये फैसला काम कर गया।'' मालूम हो कि शाहिद की कबीर सिंह को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसके चलते संदीप रेड्डी वांगा की ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।
जल्द रिलीज होगी 'एनिमल'
संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 दिसंबर 2023 को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एंडवांस बुकिंग बंपर तरीके से चल रही है। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि रिलीज के पहले दिन 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी।