यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal की शूटिंग के दौरान Bobby Deol ने एक बार भी नहीं देखा अपना शॉट, टीजर में अपना लुक देख हो गए थे शॉक्ड
कलाकार अक्सर शूटिंग के बाद अपने सीन को सेट पर रखे मानिटर में देखते हैं कि सीन कैसा गया है उसमें क्या कमियां या कहां सुधार की गुंजाइश है। अपने अभिनय सफ ...और पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुबंई। कलाकार अक्सर शूटिंग के बाद अपने सीन को सेट पर रखे मानिटर में देखते हैं कि सीन कैसा गया है, उसमें क्या कमियां या कहां सुधार की गुंजाइश है। अपने अभिनय सफर की दूसरी पारी का आनंद ले रहे अभिनेता बाबी देओल ने फिल्म एनिमल की शूटिंग के दौरान जान बूझकर मॉनिटर नहीं देखा। इसका कारण था फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा पर उनका भरोसा। रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल में बॉबी खलनायक की भूमिका में हैं।
एक दिसंबर को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म का टीजर हाल ही में जारी किया गया। जिसमें बाबी ने एक ही सीन में खूब चर्चा बटोरी। ऐसे में बाबी कहते हैं, ‘मैंने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का काम हमेशा पसंद किया है। वह इकलौते निर्देशक हैं, जिन्हें एक ही फिल्म को दो बार बनाया (तेलुगु में अर्जुन रेड्डी और हिंदी में कबीर सिंह) और दोनों बार सफल रहे।
.jpg)
(Animal Movie में रणबीर कपूर का लुक)
जब मुझे यह फिल्म ऑफर हुई, तो मैं अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहता था, अपनी छवि को तोड़ना चाहता था। तो मैंने भगवान को धन्यवाद किया। फिल्म करते समय मैंने यह सुनिश्चित किया था कि मैं मानिटर न देखूं। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद मैंने अपना शॉट पहली बार देखा तब मैं चौंक गया कि क्या यह मैं ही हूं। मुझे दर्शकों से जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे बहुत खुश हूं।’