Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: शाहिद कपूर के कबीर सिंह से मिलता-जुलता है रणबीर कपूर का 'एनिमल' में किरदार, खुद ही कर डाली ऐसी तुलना

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 10:24 AM (IST)

    Animal Movie रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार है। बड़े पर्दे पर पहली बार रणबीर कपूर गैंगस्टर की भूमिका अदा करते हुए नजर ...और पढ़ें

    एनिमल एक्टर रणबीर कपूर ने कबीर सिंह से की तुलना / Photo- Instagram
    एनिमल एक्टर रणबीर कपूर ने कबीर सिंह से की तुलना / Photo- Instagram

    HighLights

    1. रणबीर कपूर ने कबीर सिंह के किरदार से की तुलना
    2. एनिमल एक्टर ने बताया कैसे कबीर और उनका किरदार है मिलता-जुलता
    3. सैम बहादुर के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी ए एनिमल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal: रणबीर कपूर 2023 में दूसरी बार अपने दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। 'तू झूठी, मैं मक्कार' के बाद अब उनकी फिल्म 'एनिमल' रिलीज के लिए एकदम तैयार है। सांवरिया एक्टर इस मूवी में पहली बार साउथ स्टार रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर इस मूवी में रणबीर कपूर का किरदार एक गैंगस्टर का है।

    संदीप उन मंझे हुए निर्देशकों में शुमार हैं, जो अपने एक्टर्स से काफी इंटेस रोल करवाते हैं। रणबीर कपूर से पहले शाहिद कपूर ने जहां 'कबीर सिंह' से धमाल मचाया था, तो वहीं विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में अपने इंटेंस रोल से हर किसी का दिल जीत लिया था।

    अब हाल ही में रणबीर कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनका एनिमल में जो किरदार है, वह किस तरह से कबीर सिंह के किरदार से मिलता-जुलता है।

    रणबीर कपूर ने अपने किरदार की कबीर सिंह से की तुलना

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने कहा कि शाहिद कपूर का 'कबीर सिंह' और विजय देवरकोंडा का अर्जुन रेड्डी का किरदार कठिन है और उसमें किसी भी तरह से समझौता नहीं हो सकता। संदीप रेड्डी वांगा की मूवी Animal में उनकी भूमिका भी कुछ हद तक ऐसी ही है।

    यह भी पढ़ें: Animal Censor Certificate: रणबीर कपूर की 'एनिमल' को मिला A सर्टिफिकेट, इतनी लंबी है मूवी

    हालांकि, जिस तरह से उनके किरदार पर एक के बाद एक लेयर है और जो उसमें जटिलता है, वह उनके किरदार को कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी से अलग बनाती है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)ने अपने किरदार के बारे में आगे बात करते हुए बताया कि वैसे तो मूवी में उनका किरदार ताकत और दृढ़ निश्चय वाला है, लेकिन कहीं-कहीं पर वह वल्नरेबल है और खुद उसके अंदर काफी तूफान चल रहा है, जो उसे रिलेटेबल और ह्यूमन बनाता है।

    खबरें और भी

    सैम बहादुर और एनिमल के बीच होगी टक्कर

    एनिमल में रणबीर कपूर को पहली बार अलग किरदार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 दिसंबर 2023 को विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' से टक्कर लेती हुई नजर आएगी।

    विक्की कौशल और रणबीर कपूर दोनों ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए एक्टर्स हैं, ऐसे में बॉक्स ऑफिस बाजी कौन मारकर ले जाएगा, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना से तेलुगु सीखकर रणबीर कपूर ने पैपराजी को कही ये बात, Animal के प्रमोशन से जमकर वायरल हुआ ये वीडियो