यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एनिमल के Jamal Kadu में नजर आ रही लड़की रातों-रात बनी सोशल मीडिया स्टार, इंडिया से नहीं, इस देश की हैं निवासी
Who is Jamal Kudu Girl Tannaz Davoodi बॉबी देओल के एनिमल मूवी से रिलीज हुए गाने जमाल कुडू ने आते ही इंटरनेट पर बड़ा धमाका किया। इस गाने को 61 मिलियन से ...और पढ़ें

HighLights
- जमाल कुडू गाने में नजर आई ये लड़की बनी रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन
- 10 हजार से बढ़कर हो गए इतने फॉलोअर्स
- इंडिया नहीं, इस देश से ताल्लुक रखती हैं जमाल कुडू की वायरल गर्ल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal Movie) ने कई लोगों की किस्मत चमका दी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मूवी से बॉबी देओल ने जहां लंबे समय के बाद बॉलीवुड में एक सॉलिड वापसी की, तो वहीं रणबीर कपूर के लिए 'एनिमल' उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनी।
इसके अलावा फिल्म में जोया का किरदार निभाने वाली और सोशल मीडिया पर भाभी 2 के नाम से मशहूर हुईं 'तृप्ति डिमरी' ने रातों-रात रश्मिका मंदाना के 'नेशनल क्रश' का खिताब छीन कर उस पर कब्जा किया।
हालांकि, इन सबके अलावा एक और नाम है, जिसकी 'जमाल कुडू' गाने की रिलीज के बाद खूब चर्चा हो रही है। वह नाम है तन्नाज दवूदी (Tannaz Davoodi), जिन्हें आप एनिमल मूवी के एक सीन में देख चुके हैं।
जमाल कुडू गाने ने बनाया सोशल मीडिया स्टार
एनिमल से बॉबी देओल के जमाल कुडू गाने ने YOUTUBE पर व्यूज की बौछार कर दी है। इस वीडियो को 61 लाख से अधिक व्यूज मिल रहे हैं। 'जमाल कुडू' गाने पर फैंस भर-भरकर रील्स बना रहे हैं। इस गाने में बॉबी देओल के स्टेप्स जहां वायरल हो रहे हैं, तो वहीं बैकग्राउंड में एक ग्रुप के साथ खड़े होकर ईरानी भाषा में 'जमाल कुडू' को गाने वाली तन्नाज दवूदी ने भी अपनी खूबसूरती से लोगों का काफी ध्यान खींचा है।
यह भी पढ़ें: Jamal Kudu Song: बॉबी देओल के जिस गाने पर बन रही हैं धड़ाधड़ रील्स, क्या उस 'जमाल कुडू' का मतलब जानते हैं आप
वैसे तो तन्नाज को बॉलीवुड में समय हो चुका है, लेकिन 'एनिमल' के एक इस गाने ने उन्हें सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बना दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jamal Kuddu के वायरल होने से पहले इंस्टाग्राम पर उनके 10 हजार के करीब फॉलोअर्स थे, लेकिन जैसे ही ये गाना पॉपुलर हुआ इंडिया में तन्नाज दवूदी को सर्च करने वालों की संख्या बढ़ गयी। अब उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 2.71 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं। तृप्ति के अलावा कई फैंस उन्हें भी नई नेशनल क्रश बता रहे हैं।
इस देश की रहने वाली हैं तन्नाज दवूदी
जमाल कुडू गाने में नजर आ रही तन्नाज दवूदी ईरान से ताल्लुक रखती हैं। वह पेशे से एक मॉडल और डांसर हैं। जमाल कुडू गाने में मौका मिलने से पहले वह वरुण धवन से लेकर नोरा फतेही, जॉन अब्राहम और सनी लियोनी के साथ काम कर चुकी हैं।
खबरें और भी
हालांकि, बैक ग्राउंड में होने के कारण कभी भी उन्हें फैंस द्वारा इतना नोटिस नहीं किया गया। जमाल कुडू गाने में उन्हें पहली बार लाइमलाइट में आने का मौका मिला है। आपको बता दें कि 'जमाल कुडू' गाने को साल 1950 में ओरिजिनली इरानियन भाषा में गाया गया था। ये एक वेडिंग गाना है।