Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Papa Meri Jaan: 'एनिमल' का नया गाना 'पापा मेरी जान' इस दिन होगा रिलीज, देखने को मिलेगी अनिल-रणबीर की बॉन्डिंग

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 11:20 PM (IST)

    Animal Song Papa Meri Jaan रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना अनिल कपूर स्टारर फिल्म एनिमल के अभी तक दो गाने सतरंगा और हुआ मैं रिलीज किए जा चुके हैं। अब जल्द ह ...और पढ़ें

    एनिमल सॉन्ग पापा मेरी जान (Photo Credit: Instagram)
    एनिमल सॉन्ग पापा मेरी जान (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Song Papa Meri Jaan: 'टाइगर 3' के बाद अब कोई फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वो रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' है। अभी तक इस फिल्म के दो गाने 'सतरंगा' और 'हुआ मैं' रिलीज किए जा चुके हैं। दोनों ही गाने लोगों को काफी पसंद आए और हिट हुए। इन दोनों गाने में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की कमेस्ट्री देखने को मिली थी। अब फिल्म का तीसरा ट्रैक रिलीज होने वाला है।

    'एनिमल' का यह तीसरा गाना 'पापा मेरी जान' होगा। इस गाने में अनिल कपूर और रणबीर कपूर की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। अनिल कपूर ने फैंस के साथ इस बात की घोषणा की है।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt और रणबीर कपूर के घर की दिवाली पार्टी की फोटोज वायरल, बेटी राहा संग ट्विन करते आए नजर

    कब रिलीज होगा गाना

    फिल्म 'एनिमल' के तीसरे गाने को सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। इसका पहला पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। इस पोस्टर में रणबीर बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। वहीं, अनिल कपूर ब्लू कलर का गाउन पहने दिखाई दे रहे हैं और उनकी चेस्ट पर चोट लगी है। बता दें कि यह गाना कल यानी 14 नवंबर को रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने करवा चौथ पर बना 'सतरंगा' गाना रिलीज किया था।

    बिगड़ते रिश्ते को दिखाया गया

    'एनिमल' के ट्रेलर में रणबीर कपूर और अनिल कपूर के बिगड़ते रिश्ते को दिखाया गया था। दोनों के बीच तीखी बहस होती देखने को मिली और अनिल कपूर अपने बेटे यानी रणबीर के गाल पर तमाचा भी जड़ देते हैं। रणबीर को शुरुआत में एक मासूम इंसान के रूप में दिखाया गया, लेकिन फिर एक्टर को एक उग्र और विद्रोही किरादर के रूप में दिखाया गया है। अब फिल्म में बाप-बेटे का रिश्ता कैसा रहेगा, ये तो मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।

    कब रिलीज होगी फिल्म

    संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर, अनिल कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023: रणबीर कपूर पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार, Team India को कुछ इस अंदाज में किया सपोर्ट, वीडियो वायरल