यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, शाह रुख-सलमान की फिल्में रह गई पीछे
Animal रणबीर कपूर- बॉबी देओल रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर एनिमल से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर अब तक कम सबसे अलग किरदार न ...और पढ़ें

HighLights
- एनिमल ने Youtube पर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
- शाह रुख खान-सलमान खान रह गए रणबीर से पीछे
- 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी एनिमल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांटिक एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले बॉलीवुड के 'सांवरिया' रणबीर कपूर अब बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में वह पहली बार पर्दे पर गैंगस्टर का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे।
इस फिल्म से रणबीर के पहले लुक ने ही फैंस के अंदर बैचेनी बढ़ा दी थी। इसके बाद जब एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का छोटा सा टीजर आया, तो फैंस सिनेमाघरों में इस फिल्म के आने का इंतजार करने लगे।
अब बीते दिनों जब Animal का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो रणबीर कपूर ने Youtube पर वो रिकॉर्ड बना दिया, जो शाह रुख खान की 'जवान' और सलमान खान की 'टाइगर 3' नहीं बना सकी।
रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बनाया Youtube पर रिकॉर्ड
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जहां रणबीर ने छोटी सी गैंगस्टर की झलक दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया, तो वहीं बॉबी देओल बिना किसी डायलॉग के ही बाजी मार गए। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को Youtube पर बार-बार देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पहले 'आशिक' बनकर Ranbir Kapoor ने धड़काये लाखों दिल, अब Animal अवतार में कर दिया 'हार्ट फेल'
1 दिन पहले यानी कि गुरुवार को रिलीज हुए इस ट्रेलर को अब तक 54 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं और ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
वहीं 7 सितंबर को शाह रुख खान के 'जवान' के ट्रेलर की बात करें तो इसे 2 महीने में youtube पर टोटल 70 मिलियन व्यूज मिले हैं।
'एनिमल' के आगे नहीं चली 'टाइगर' की दहाड़
Youtube पर रणबीर की फिल्म को लेकर साफ तौर पर फैंस का क्रेज देखने को मिल रहा है। शाह रुख खान की जवान के अलावा टाइगर 3 को भी टोटल 1 महीने में 74 मिलियन के आसपास व्यूज मिले हैं। अभी तो एक दिन में ही एनिमल ने 54 मिलियन क्रॉस किया है।
खबरें और भी
रिलीज से पहले रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर Youtube पर क्या नया रिकॉर्ड कायम करता है, ये तो वक्त बताएगा। एनिमल की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर के पिता का किरदार अदा किया है।