Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saloni Batra Pics: रियल लाइफ में बेहद गॉर्जियस हैं रणबीर कपूर की ऑनस्क्रीन बहन, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 08:35 AM (IST)

    Animal Ranbir Kapoor Sister Reet रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल इस समय जमकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर का हिंसक रूप फैंस काफीस ज्यादा प ...और पढ़ें

    सलोनी बत्रा की इन तस्वीरों के देख उड़ जाएंगे होश (Photo Credit-Instagram)
    सलोनी बत्रा की इन तस्वीरों के देख उड़ जाएंगे होश (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सलोनी बत्रा की ये तस्वीरें हैं कमाल
    2. एनिमल में निभाया रणबीर की बहन का किरदार
    3. इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सलोनी बत्रा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Saloni Batra Latest Pics: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी मूवी फिल्म 'एनिमल' इन दिनों फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। सुपरस्टार रणबीर कपूर की ये फिल्म ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रही है।

    इस मूवी में रणबीर के अलावा उनकी बहन रीत यानी एक्ट्रेस सलोनी बत्रा ने भी अहम भूमिका अदा की है। ऐसे में हम आपके लिए सलोनी बत्रा की कुछ ऐसी तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप ये कह सकते हैं कि वह रियल लाइफ में कितनी गॉर्जियस हैं।

    सलोनी बत्रा की ये तस्वीरें हैं कमाल

    फिल्म 'एनिमल' में सलोनी बत्रा की छवि एक सीधी-साधी सिंपल लड़की की दिखाई गई है। लेकिन असल जिंदगी की तरफ रुख किया जाए तो सलोनी बत्रा बिल्कुल भी ऐसी नहीं हैं। सलोनी बत्रा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद इन तस्वीरों को देख इस बात का अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं कि रियल लाइफ में वह कितनी ज्यादा हॉट और खूबसूरत दिखती हैं।

    अन्य फोटो के माध्यम से सलोनी बत्रा की हॉटनेस भी सामने निकल कर आ रही है। स्टाइलिश और बोल्ड लुक के जरिए सलोनी की ये फोटो आपका ध्यान जरूर खींचेंगी। इतना ही नहीं फैंस को भी एनिमल एक्ट्रेस का ये अंदाज बेहद पसंद आता है,

    खबरें और भी

    जिसकी वजह से आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सलोनी बत्रा लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। फिल्म एनिमल में सलोनी बत्रा का रोल बेहद अहम दिखाया गया है। रणबीर कपूर की बहन के रूप में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सलोनी ने हर किसी की दिल जीत लिया है।

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सलोनी बत्रा

    साल 2018 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म 'सोनी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं सलोनी बत्रा 'एनिमल' से पहले कई मूवीज में नजर आ चुकी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saloni Batra (@saloni_batra_)

    अपने एक्टिंग करियर के दौरान सलोनी ने 'तैश, उलझन और 200 हल्ला हो' जैसी फिल्मों में अपना अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा जी5 की 'लाइफ सही है' जैसी वेब सीरीज में भी वह नजर आ चुकी हैं।

    ये भी पढ़ें- Animal Movie Review: दनादन चलती गोलियों के बीच चौंकाता है रणबीर का हिंसक रूप, पढ़िए- कहां फिसली बदले की कहानी?