विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunny Deol के लिए मुश्किल था Animal देखना, बॉबी देओल के इस सीन ने खराब कर दिया था दिमाग, बीच में छोड़ दी थी फिल्म

Published: Sat, 30 Dec 2023 08:52 PM (GMT+05:30)

Sunny Deol Review On Bobby Deol In Animal गदर की सफलता पर बॉबी देओल ने बड़े भाई को खूब सपोर्ट ...और पढ़ें

सनी देओल के लिए मुश्किल था एनिमल देखना, (X Image)
सनी देओल के लिए मुश्किल था एनिमल देखना, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और बॉबी देओल के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है। इस साल दोनों के करियर को रफ्तार मिली। सनी देओल ने गदर 2 और बॉबी देओल ने एनिमल के साथ वाहवाही लूटी।

गदर की सफलता पर बॉबी देओल ने बड़े भाई को खूब सपोर्ट किया। वहीं, एनिमल की सक्सेस को सनी देओल ने जमकर सेलिब्रेट किया। हालांकि, फिल्म के एक सीन ने उन्हें परेशान कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Animal: क्या जरुरी था एनिमल में विलेन को मुस्लिम दिखाना? डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये लॉजिक

सनी को एनिमल से हुई दिक्कत

सनी देओल ने छोटे भाई की फिल्म एनिमल को लेकर एनडीटीवी के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि फिल्म का क्लाइमैक्स देखना उनके लिए बहुत मुश्किल था, जब बॉबी देओल के किरदार अबरार हक का मर्डर हो जाता है।

सनी के कैसी लगी एनिमल

सनी देओल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने इसे देखा, एनिमल एक बेहतरीन फिल्म है, ये एक अच्छी फिल्म है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं। मैं किसी भी फिल्म के बारे में अपनी राय रखूंगा, यहां तक कि अपनी खुद की फिल्मों के बारे में भी। मैं ऐसा हूं, ये बदलने वाला नहीं है, लेकिन मैं इसके बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं।"

बॉबी के इस सीन ने खराब किया दिमाग

एनिमल के मर्डर वाले सीन के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, " जब मैं बॉबी को मरते हुए देख रहा था, मैं बस सीट से उठ गया, और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। मैं बस बाहर जाना चाहता था और कुछ करना चाहता था।"

आश्रम को दिया सफलता का क्रेडिट

सनी देओल ने ये भी कहा कि वो इस साल बॉबी की सफलता से खुश हैं और उन्होंने इसका क्रेेडिट प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम को दिया। उन्होंने कहा, "बहुत हो चुका था। वो आश्रम से सफल हुआ। ये जमीनी स्तर तक गया, ये देश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज थी।"

यह भी पढ़ें- Animal: तृप्ति डिमरी ने बताया रणबीर कपूर संग कैसे शूट हुआ था चर्चित इंटीमेट सीन, कमरे में सिर्फ 4 लोग थे मौजूद

देओल ब्रदर्स की आने वाली फिल्में

सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे, जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी ने 1990 के दशक में घायल, घातक और दामिनी जैसी कुछ हिट फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं,  बॉबी देओल तेलुगु फिल्म हरि हर वीरा मल्लू और एनबीके109 में नजर आएंगे। हरि हर मल्लू में एक्टर औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।