Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal ने रातों-रात पलटी Tripti Dimri की किस्मत, दनादन बड़ी 'जोया' की फैन फॉलोइंग, बनीं नई नेशनल क्रश

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 03:53 PM (IST)

    Animal Actress Tripti Dimri Become New National Crush एनिमल में सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी का इंटीमेट सीन बटोर रहा है। फिल्म में दोन ...और पढ़ें

    'एनिमल' ने रातों-रात पलटी तृप्ति डिमरी की किस्मत, (X Image)
    'एनिमल' ने रातों-रात पलटी तृप्ति डिमरी की किस्मत, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एनिमल ने रणबीर कपूर के करियर को बूस्ट दे दिया है। यहां तक कि एनिमल ने एक्टर को उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग भी दे दी है। रणबीर कपूर के साथ- साथ तृप्ति डिमरी के लिए भी एनिमल लाइफ चेंजिग फिल्म साबित हो रही है।

    एनिमल की रिलीज के बाद से तृप्ति डिमरी पूरे देश में चर्चा बटोर रही हैं। फिल्म में जोया बन एक्ट्रेस शानदार परफॉर्मेंस दी है।

    यह भी पढ़ें- Tripti Dimri: कौन हैं तृप्ति डिमरी ? जिन्होंने एनिमल में रणबीर कपूर संग इटीमेंट सीन देकर उड़ाए सबके होश

    सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी का राज

    एनिमल में सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी का इंटीमेट सीन बटोर रहा है। फिल्म में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस छाई हुई हैं। फिल्म से रणबीर और तृप्ति के सीन लगातार एक्स (ट्विटर) पर वायरल हो रहे हैं।

    एनिमल ने बढ़ाए फॉलोअर्स

    एनिमल की सफलता ने सालों से बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रही तृप्ति डिमरी को रातों-रात स्टार बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी साफ देखी जा सकती है। एक्ट्रेस भी फैंस के रिएक्शन अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर कर रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

    नेशनल क्रश बनीं तृप्ति डिमरी

    तृप्ति डिमरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिस पर एक्ट्रेस को लगातार रिएक्शन मिल रहे हैं। तृप्ति डिमरी को लेकर कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने अपना नया क्रश कहा है, तो कुछ ने उन्हें देश का नया नेशनल क्रश बता दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Animal Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में बीस्ट बनी रणबीर कपूर की एनिमल, जवान- पठान और गदर 2 सबका तोड़ा रिकॉर्ड

    एनिमल की स्टारकास्ट

    एनिमल का डायरेक्शन साउथ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। वहीं, टी-सीरीज ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रणविजय बलबीर सिंह का किरदार निभाया है। रणबीर और तृप्ति डिमरी के अलावा एनिमल में रश्मिका मंदाना, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा भी अहम किरदारों में शामिल हैं। संदीप रेड्डी वांगा इससे पहले अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह बना चुके हैं।