Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anjali Arora के साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी गार्ड ने फैंस पर फेंका पानी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 11:41 AM (GMT+05:30)

    Anjali Arora अंजलि अरोड़ा ने कम समय में ही सोशल मीडिया स्टार के रूप में अलग पहचान बना ली है। उनकी आज तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उनसे जुड़ एक वीड ...और पढ़ें

    File Photo of Anjali Arora. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Anjali Arora. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा की पिछले कुछ वक्त में तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। 'कच्चा' बादाम के बाद उनके कई डांस वीडियो सामने आ चुके हैं। इस सोशल मीडिया स्टार ने कुछ और वीडियो भी पोस्ट किए, जिसके बाद इनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही चली गई। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया, लेकिन इसमें वह कोई डांस करती नहीं, बल्कि सिक्योरिटी गार्ड को डांट लगाती नजर आ रही हैं।

    अंजलि के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें उनके किलर डांस मूव्स नजर आते हैं। उन पर कई स्टार्स प्यार लुटाते हैं और वह भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं। मगर इस बार तो हद ही हो गई।

    अंजलि के साथ फैन ने की यह हरकत!

    सोशल मीडिया पर अंजलि का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि वह रेस्टोरेंट के बाहर बैठी हैं। उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस बीच फैंस उनके काफी करीब आ जाते हैं, जिस वजह से सिक्योरिटी गार्ड उन पर पानी फेंकता है। गार्ड की इस हरकत पर अंजलि को गुस्सा आ गया। हालांकि, उन्होंने अपने आपे को काबू में रखते हुए पानी न फेंकने की अपील की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

    इस वीडियो पर यूजर्स का मिक्स रिएक्शन देखने को मिला है। कुछ ने अंजलि के इस बिहेवियर की तारीफ की है, तो कुछ ने इसी बात के लिए उनकी आलोचना की है। एक ने कमेंट किया, 'इस गवार को भी देखने भीड़ आई है।'

    खबरें और भी

    एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये भारत देश है जहां कोई फेमस होने के लिए अपनी नग्नता का वीडियो बनाके गूगल पर अपलोड करके शुक्रिया बटोरते हैं। वो लोगों के लिए सेलिब्रिटी बन जाते हैं। क्या ये सही में उनके फैन हैं या बस इसका वीडियो देखा था इसके लिए रियल में देखने आ जाते हैं।'