Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अरे मुझे बता दिया होता...' अनिल कपूर संग करना पड़ा किसिंग सीन, बिना जानकारी के कारण डर गई थीं Anjana Sukhani

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 09 Feb 2025 11:44 AM (IST)

    फिल्मों की इंटेंसिटी बढ़ाने के लिए मेकर्स कई बार किसिंग सीन भी फिल्माते हैं और ये कोई नई बात नहीं है। ऐसे सीन फिल्माने के लिए कलाकारों को पहले से तैयार ...और पढ़ें

    अनिल कपूर संग अंजना सुखानी का था बोल्ड सीन (Photo Credit- IMDb)
    अनिल कपूर संग अंजना सुखानी का था बोल्ड सीन (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. साल 2007 में रिलीज हुई थी सलाम-ए-इश्क
    2. अनिल कपूर संग अंजना सुखानी का था बोल्ड सीन
    3. सालों बाद बताया मौके पर ही किया गया था इन्फॉर्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anjana Sukhani On Kissing Scene: आजकल की फिल्मों को किसिंग और बोल्ड सीन्स के बिना अधूरा ही माना जाता है। बीते वक्त से लेकर अब तक फिल्म इंडस्ट्री में कई बदलाव आए हैं, जिनमें एक्शन से लेकर रोमांस सब कुछ शामिल है। पहले के जमाने में किसिंग और बोल्ड सीन से परहेज किया जाता था, लेकिन आज के समय में इनके बिना फिल्मों को देखना कोई पसंद नहीं करता।

    मगर ऐसे सीन्स क बाकी सीन से हटकर तैयार किया जाता है ताकि एक्टर्स को किसी तरह की असुविधा न हो। आपको साल 2007 में आई फिल्म सलाम-ए-इश्क तो याद ही होगी। इस मूवी में कई सार स्टार्स को एक साथ देखा गया था। इसी फिल्म में एक रोल  अंजना सुखानी की भी थी। उस वक्त एक्ट्रेस को अनिल कपूर के साथ एक किसिंग सीन करना पड़ गया था जिसके बारे में पहले से दी गई स्क्रिप्ट में कोई जिक्र नहीं था।

    नए एक्टर्स को करना पड़ता है अडजस्ट

    अंजना ने हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत में खुलासा किया कि अनिल कपूर को किस करने वाले सीन की अचानक डिमांड ने उन्हें हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके पास मेंटली खुद को तैयार करने तक का टाइम नहीं मिला था। फिल्म इंडस्ट्री में एक न्यूकमर होने के कारण उस वक्त इस पर कुछ कह नहीं पाई थीं।

    Photo Credit- Youtube

    बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में एक फ्रेशर होने के दौरान आने वाली परेशानियों पर बात की। उन्होंने शेयर किया कि कैसे नए लोगों को अक्सर हल्के में लिया जाता है क्योंकि वो लोग मानते जाते हैं कि वे वापस नहीं लड़ेंगे।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Youtube

    ये भी पढ़ें- Thandel Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर नागा-साई का सबसे बड़ा कमाल, दूसरे दिन छाप डाले इतने करोड़

    स्टारकिड होती तो नहीं होता ऐसा बर्ताव

    सलाम-ए-इश्क में फिल्माए किसिंग सीन पर अंजना सुखानी ने कहा, 'मुझे उस सीन के बारे में आखिरी मोमेंट तक नहीं बताया गया था जब तक हम सेट पर सीन करने पहुंचे। ये चीज किसी स्टारकिड के साथ नहीं होती।' आगे जब उनसे पूछा गया कि सीन पर उन्होंने डायरेक्टर या फिल्म की टीम से कोई सवाल क्यों नहीं किया।

    Photo Credit- Youtube

    इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने की स्थिति में थी। मैं घबरा गई थी, हैरान थी, मेरे आसपास कोई भी नहीं था जिससे मैं इस बारे में बात भी कर सकूं। मुझे बस इतना बताया गया था कि तुम्हें यही करना है।'

    ये भी पढ़ें- शर्त लगा लो! इस K-Drama सीरीज से नहीं हटा पाएंगे नजरें, रोमांस और कॉमेडी से दूर सच्ची कहानी देख करेंगे तारीफ