यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सालों पहले अंकिता लोखंडे ने ठुकरा दी थी संजय लीला भंसाली की फिल्म, कहा- मुझे कोई जल्दी नहीं...
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को काफी समय पहले संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी फिल्म ऑफर की थी। हालांकि अंकिता ने इस फिल्म को करने से मना कर दिय ...और पढ़ें

HighLights
- ज्यादा मेहनत करूंगी - अंकिता
- ठुकरा दी थी बाजीराव मस्तानी
- मुझे कोई जल्दी नहीं है -अंकिता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार साल तक टीवी चैनल पर राज कर रहे टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' ने अंकिता लोखंडे को घर-घर पॉपुलर करवाया। आज भी लोग इस शो को खूब पसंद करते हैं। इस सीरीज की सफलता से अंकिता को नए मौके भी मिले। संजय लीला भंसाली ने उन्हें 'बाजीराव मस्तानी' में एक रोल ऑफर किया था, जिसे करने के लिए अंकिता ने मना कर दिया था। अब जहां भंसाली इतने बड़े एक्टर्स हैं वहां एक टीवी एक्ट्रेस उन्हें मना कर दे ये बात किसी को हजम नहीं हुई। इस पर एक न्यूज वेबसाइट ने अंकित से सवाल भी किया।
ईटाइम्स ने काफी पहले एक पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने फैसले पर पछतावा है तो उनका तुरंत जवाब था, 'नहीं, मुझे अपनी जिंदगी में किसी बात का पछतावा नहीं है।'
ज्यादा मेहनत करूंगी -अंकिता
अंकिता ने कहा, कुछ लोगों को लग सकता है कि मैंने गलत निर्णय लिया, लेकिन ऐसा नहीं है, "मैं इस समय अपनी ड्रीम लाइफ जी रही हूं। मुझे किसी भी चीज का अफसोस नहीं है। जहां तक बात काम की आती है तो हां मैं और भी ज्यादा मेहनत करूंगी ताकि मुझे वो ऑफर फिर से मिल सके। मैंने अपनी जिंदगी में किए किसी भी काम पर अफसोस नहीं किया, जो भी किया डंके की चोट पर किया। उस समय मेरी प्रॉयोरिटी कुछ अलग थी और इस वजह में मैंने गलत डिशिजन लिया। कोई नहीं ऐसा सबके साथ होता है और हो सकता है वो मेरी डेस्टिनी ही न हो।"
.jpg)
यह भी पढ़ें: Veer Savarkar OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ रही रणदीप हुड्डा की स्वातंत्र्य वीर सावरकर, कब और कहां देखें?
मुझे कोई जल्दी नहीं है - अंकिता
टीवी शो के बाद अंकित बाघी 3 और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में नजर आईं। वहीं इंडस्ट्री में सर्वाइव करने की बात को लेकर अंकिता ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आपको इसके लिए किसी कैंप या किसी चीज का हिस्सा होना जरूरी है जो आपके भाग्य में होगा वो आप तक खुद ब खुद पहुंच जाएगा और इसमें भगवान आपकी मदद करेंगे। मैं काम को लेकर बहुत चूजी हूं और अपनी च्वाइस की चीजों का चुनाव खुद करती हूं।"
.jpg)
अंकिता ने आगे कहा, "मैं तय करती हूं कि मुझे क्या चाहिए, मुझे कैमरे पर दिखने की जिद में कुछ नहीं करना। लोग मुझे जानते हैं और वो मुझे प्यार भी करते हैं, मुझे रियल ऑडियंस ही पसंद है। मैं स्क्रिप्ट्स को लेकर बहुत सोचती हूं। आपको कुछ अच्छा करने के लिए अच्छे समय का इंतजार करना होता है। मैं वहीं कर रही हूं।"
खबरें और भी
अंकिता को आखिरी बार रणदीप हुडा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर में देखा गया था, फिलहाल वो अच्छे प्रोजेक्ट्स के इंतजार में हैं।
यह भी पढ़ें: मेकअप के बदले Vicky Jain ने बीवी Ankita Lokhande से करवाया ऐसा काम, वीडियो देख फूटा यूजर्स का गुस्सा