Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Annu Kapoor Online Fraud: अनु कपूर हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, 4 लाख 36 हजार रुपये का लगा था चूना

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 08:09 PM (IST)

    Annu Kapoor Online Fraud अनु कपूर ने सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया है। दरअसल किसी ने फ्रॉड बैंक कर्मचारी बनकर उनसे 4 लाख 36 हजार रू ...और पढ़ें

    Annu Kapoor Online Fraud: अनु कपूर के साथ फ्रॉड है।
    Annu Kapoor Online Fraud: अनु कपूर के साथ फ्रॉड है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Annu Kapoor Online Fraud: अभिनेता अनु कपूर को 4.36 लाख रुपये का चूना लग गया है। हालांकि उनकी समझदारी, बैंक और पुलिस की तत्परता के कारण उन्हें कुछ पैसा वापस मिल गया है। 

    अनु कपूर ने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर लिया था

    अनु कपूर ने दरअसल गलती से अपने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा कर लिया था, जिसने उनके बैंक से 436000 रूपये दो अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दिए थे। अपराधी ने उनसे केवाईसी की डिटेल जानकारी मांगी थी। साथ ही अपराधी ने यह भी कहा था कि वह एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करता है। इसके चलते अनु कपूर को 4.36 लाख रुपये का चूना लगा। हालांकि पुलिस के कारण उन्हें 3.8 लाख रुपये वापस मिल गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Adipurush में भी प्रभास की आवाज बनेंगे शरद केलकर, बाहुबली की तरह देंगे दमदार वॉइस ओवर

    अनु कपूर को एक ठग ने बैंक के कर्मचारी बनकर फोन किया था

    अनु कपूर को एक फ्रॉड का बैंक के कर्मचारी के तौर पर गुरुवार को फोन आया। जो उनसे केवाईसी फॉर्म पूरा करवाना चाहता था। इसके बाद अनु कपूर ने अपने बैंक से जुड़ी जानकारी उसे दी और वन टाइम पासवर्ड भी बताया। ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने आगे कहा, 'कुछ समय बाद ठग ने 4.36 लाख रुपये अनु कपूर के अकाउंट से निकालकर दो अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि बैंक ने उनसे तुरंत संपर्क किया और इस ट्रांजैक्शन की जानकारी दी, साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है।

    यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia Bold Photos: तमन्ना भाटिया ने बोल्ड ड्रेस में ढहाया कहर, फैंस ने दांतों तले दबाई...

    अनु कपूर को पुलिस के कारण 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए है

    अनु कपूर ने तुरंत ओशिवारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और किस बैंक में पैसे ट्रांसफर हुए है, उसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों अकाउंट सीज कर दिए गए और कपूर को 3.08 लाख रुपये वापस मिल गए। इसके अलावा अब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एक केस रजिस्टर किया गया है और उस ऑनलाइन ठग की तलाश की जा रही है।