यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हीरो को चूमने में आपत्ति नहीं होती, मुझे मना किया...' देसी गर्ल प्रियंका को लेकर क्या बोल गए Annu Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर अक्सर अपने विवादित बोल के कारण सुर्खियां में रहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रियं ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2011 में आई थी सात खून माफ
- अन्नू कपूर ने दिया आपत्तिजनक बयान
- पहले भी इसको लेकर हो चुकी है कंट्रोवर्सी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। एक्टर कई मु्द्दों पर बिना किसी फिल्टर के खुलकर बोलते हैं। अब हाल ही में एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को घेरे में लिया है।
सात खून माफ के सेट पर हुई थी कंट्रोवर्सी
प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर ने फिल्म 7 खून माफ में साथ में काम किया था। उस समय खबर आई थी कि प्रियंका ने अन्नू कपूर के साथ इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया था। अब इस पर बोलते हुए अन्नू कपूर ने अपने मन की भड़ास निकाली है। स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट का एक प्रोमो शेयर किया गया जिसमें अन्नू कपूर इस बारे में बात करते नजर आए। स्मिता कहती हैं कि प्रियंका चोपड़ा के साथ आपका एक मतभेद हुआ था कि उन्होंने आपके साथ इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया था।
.jpg)
यह भी पढे़ं: 'सेक्स एक वरदान है', Annu Kapoor ने कॉन्डम ऐड का मजाक उड़ाने वालों को दिया जवाब, इसलिए खुद को बताया लकी
इस पर अन्नू तपाक से कहते हैं- 'अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती। वो मै हूं कि न शक्ल है,न सूरत है। न पर्सनालिटी। इसलिए प्रॉब्लम हुई।'
सोशल पर छिड़ी बहस
इस बयान ने सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा शुरू कर दी है। उनके इस बयान ने एक बार फिर से ये सवाल खड़े कर दिए हैं कि लोग इंडस्ट्री में आपको आपके चेहरे और अपियरेंस से तोलते हैं।
खबरें और भी
EP-230 with Annu Kapoor premieres today at 5 PM IST
"अगर मैं हीरो होता, तो Priyanka Chopra को कोई आपत्ति नहीं होती..." Annu Kapoor recalls 'kiss controversy' on the sets of 7 Khoon Maaf#SmitaPrakash #ANIPodcast #AnnuKapoor #PriyankaChopra #Bollywood #Movies #Nationalism
Tap… pic.twitter.com/hKzKNvaI6P
— ANI (@ANI) October 22, 2024
प्रियंका चोपड़ा ने दी थी अपनी सफाई
बता दें कि इससे पहले जब ये कंट्रोवर्सी शुरू हुई थी तब प्रियंका चोपड़ा भी शांत नहीं बैठी थीं। वो एक्टर पर भड़क उठी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था,'अगर वह इंटीमेट सीन्स करना चाहते हैं और इस तरह की घटिया बातें बोलना चाहते हैं तो उन्हें दूसरी तरह की फिल्में करनी चाहिए। इस तरह के सीन्स कभी भी हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं थे। मुझे ये बहुत खराब लगा। मुझे नहीं लगता कि उनको ऐसा कहना शोभा देता है। उनके बयानों ने मुझे वास्तव में परेशान कर दिया है। जिस तरह से उन्होंने बात की, वह बहुत गलत था।'
सात खून माफ साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के 7 पति थे जिसमें से एक पति का किरदार अन्नू कपूर ने निभाया था।