Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही काम शुरू करेंगे Annu Kapoor, मैनेजर ने बताई वजह

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM (IST)

    Annu Kapoor Health Updates अन्नू कपूर ने हम एक रूका हुआ फैसला राम लखन घायल हम किसी से कम नहीं एतराज 7 खून माफ जॉली एलएलबी 2 जैसी फिल्मों में काम किया ...और पढ़ें

    Annu Kapoor Health Updates: अन्नू कपूर फिल्म कलाकार है।
    Annu Kapoor Health Updates: अन्नू कपूर फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Annu Kapoor Health Updates: अभिनेता अन्नू कपूर को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इसके चलते उनके कई कमिटमेंट डिले हो गए हैं। अब उनकी मैनेजर ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि अन्नू कपूर के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही वे काम में जुड़ जाएंगे। उन्हें सीने में दर्द की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

    अन्नू कपूर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है

    अन्नू कपूर को हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह जल्द मुंबई फ्लाईबैक करने वाले हैं। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की थी। अब उनके मैनेजर ने दावा किया है कि उनके छाती में कंजेशन हो गया था। इसके चलते वे असहज हो गए थे। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है।

    यह भी पढ़ें: Prabhas दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म प्रोजेक्ट K दो भागों में होगी रिलीज, आया नया अपडेट

    View this post on Instagram

    A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor)

    अन्नू कपूर को 26 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

    अन्नू कपूर को 26 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कार्डियोलॉजी ट्रीटमेंट हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अन्नू कपूर के मैनेजर ने ई टाइम्स से कहा है, 'अन्नू कपूर की कंडीशन ठीक है। उन्हें 2 दिनों का और आराम करना है। इसके बाद हम मुंबई वापस आ जाएंगे। उनके सीने में कंजेक्शन हो गया था। इसके चलते वे एडमिट हो गए थे। यह तनाव के कारण हुआ था। वहीं, वह काफी व्यस्त भी है। उनके कई मल्टीपल शोज और यात्राएं बनी हुई है। उनके कई शो होने वाले हैं। एक बार ठीक होने के बाद वह दोबारा शूटिंग करना शुरू करेंगे।'

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई को जन्मदिन की दी बधाई, लिखा दिलचस्प नोट

    View this post on Instagram

    A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor)

    अन्नू कपूर हाल ही में क्रैश कोर्स में नजर आए थे

    अन्नू कपूर बॉलीवुड के फेवरेट कलाकारों में से एक हैं। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है। अन्नू कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह हाल ही में क्रैश कोर्स में नजर आए थे। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर पिछले साल रिलीज हुई थी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor)

    खबरें और भी