यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anshula Kapoor ने भाई को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया Arjun Kapoor के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें अभिनेता का बर्थडे सेलिब्रेशन की देखने को मिल रहा है जिसमें अभिनेता वरुण ...और पढ़ें

HighLights
- 39 साल के हुए अर्जुन कपूर
- 'सिंघम अगेन' में आएंगे नजर
- अंशुला कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जिसका जश्न उन्होंने देर रात से ही शुरू कर दिया था। अभिनेता ने अपने घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी थी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए थे, लेकिन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा इसका हिस्सा नहीं बनी।
ऐसे में सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस कपल के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इन सबके बीच अब अभिनेता की पार्टी की वीडियो भी सामने आई है, जिसे उनकी बहन अंशुला ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
अंशुला ने दी भाई को जन्मदिन की बधाई
अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर सुबह से उन्हें ढेर सारी बधाइयां और गिफ्ट्स मिल रहे हैं। करीना कपूर खान से लेकर वरुण धवन, सोनम कपूर, रिया कपूर समेत कई सेलेब्स उन्हें विश कर चुके हैं। वहीं अब एक्टर की बहन अंशुला ने भी भाई को बर्थडे विश दी। अंशुला ने एक्टर की कई फोटोज के साथ देर रात हुआ सेलिब्रेशन की भी झलक दिखाई है।
यह भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को दिया बर्थडे गिफ्ट, 'सिंघम अगेन' से रिवील किया एक्टर का खूंखार लुक
अर्जुन ने यूं मनाया था अपना जन्मदिन
अंशुला कपूर ने कई अनदेखी तस्वीर के साथ भाई के लिए प्यारा सा लंबा नोट भी लिखा है और अर्जुन को अपना नंबर 1 लव बताया है। 'मेरे नंबर वन लव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरा सबसे निडर प्रोटेक्टर, मुझे सबसे पहले धमकाने वाला, मेरा पहला कुश्ती पार्टनर, मेरा चीयरलीडर, मेरे सभी सपनों को पूरा करने वाला.. सबसे बड़े दिल वाला व्यक्ति।
खबरें और भी
इस साल मेरी आपके लिए कामना है कि आप खुद पर विश्वास करना कभी बंद न करें। आगे लिखा- मुझे उम्मीद है कि आपके अंदर की आग कभी नहीं बुझेगी, बल्कि आपको आगे बढ़ते रहने की ताकत देगी। आप जिस तरह से मुझे प्यार करते हैं, उसके लिए शुक्रिया। आप बेस्ट में से भी बेस्ट है।
रोहित शेट्टी की फिल्म में आएंगे नजर
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन पर उनका लुक भी साझा किया, जिसमें एक्टर के चेहरे और हाथ पर खून लगा हुआ।