Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'I Am Sorry...', मां के गम में अंशुला, भाई Arjun Kapoor को हुई तकलीफ, बहन को दिलासा देते हुए लिखा भावुक नोट

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:14 PM (IST)

    Arjun Kapoor और उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) अपनी मां मोना शौरी को खोने के बाद एकदम टूट गये थे। सालों बाद भी भाई-बहन के दिल में मां को खोने क ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने दुखी अंशुला कपूर को दिया दिलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अर्जुन कपूर ने दुखी अंशुला कपूर को दिया दिलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अंशुला ने बयां किया मां को खोने का दर्द
    2. अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला से मांगी माफी
    3. बहन के लिए अर्जुन कपूर ने कही ये बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने साल 2012 में अपनी मां मोनी शौरी को हमेश-हमेशा के लिए खो दिया था। भले ही इस बुरे फेज को बीते 12 साल हो गये हैं, लेकिन दोनों के दिल में इसका दर्द अभी भी कम नहीं हुआ है।

    हाल ही में, अंशुला कपूर ने अपनी मां को खोने का दर्द जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि 12 साल बाद भी उनके दिल में आज भी मां को खोने का दर्द है। बहन अंशुला का दर्द देख अर्जुन कपूर अपनी भावनाओं को जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाये। उन्होंने कहा कि भले वह दिखाते नहीं हैं, लेकिन वह भी उतने ही दर्द में हैं, जितना वह हैं।

    अर्जुन कपूर ने बहन को दिया दिलासा

    अर्जुन कपूर ने अंशुला के पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "मुझे माफ कर देना। यह आसान नहीं होता है। अपनी फीलिंग्स, सोच और इमोशंस को जाहिर करने की क्षमता होना, एक ऐसी चीज है जो मैं चाहता कि मैं साफ और ईमानदारी से कर सकूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाता हूं। बस इतना जान लो कि मैं भी वैसा ही महसूस करता हूं जैसा तुम करती हो, लेकिन शायद मैं इसे कह या जाहिर नहीं कर पाता हूं जैसा तुम करती हो। हमेशा तुम्हारे साथ हूं। दुनिया से परे मैं हमेशा तुमसे प्यार करता हूं।"

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor: मां की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, यह फोटो शेयर कर लिखा रुला देने वाला पोस्ट

    Arjun Kapoor

    12 साल बाद भी मां को खोने का है दर्द

    अंशुला ने द इस्टैबलिश्ड के साथ बातचीत में बताया है कि वह आज भी अपनी मां को खोने के दर्द से उबर नहीं पाई हैं। उन्हें नहीं पता है कि वह इससे कैसे बाहर निकले। अर्जुन की बहन ने कहा, "यह जानते हुए भी कि नुकसान करीब आ रहा है, यह आसान नहीं होता, खासकर जब यह माता-पिता का मामला हो। 21 साल की उम्र में मुझे लगा कि मैं इस तरह के अलविदा के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हूं। मुझे नहीं पता था कि इस तरह के नुकसान का शोक कैसे मनाया जाये।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मां के जन्मदिन पर बहन अंशुला के गले लग फूट-फूटकर रोए Arjun Kapoor, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल