विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपर-डुपर हिट थी डेब्यू फिल्म, फिर भी नहीं मिली पूरी फीस, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Published: Mon, 19 May 2025 08:16 AM (GMT+05:30)

आशिकी से मशहूर हुईं अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) अक्सर कोई न कोई खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ...और पढ़ें

एक्ट्रेस को डेब्यू फिल्म के लिए नहीं मिली थी फीस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस को डेब्यू फिल्म के लिए नहीं मिली थी फीस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आशिकी से फेमस हुई थीं अनु अग्रवाल
  2. अनु अग्रवाल को नही मिली थी पूरी फीस
  3. अनु ने फिल्मों के इतर ऐसे कमाया पैसे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 दशक की उभरती हीरोइनों में एक नाम अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) का भी था, जिन्हें 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी (Aashiqui) से पॉपुलैरिटी मिली। इस फिल्म ने उन्हें उस वक्त की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस बना दिया था, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस सुपर-डुपर हिट मूवी के लिए उन्हें पूरी फीस नहीं मिली थी।

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म आशिकी ने अनु अग्रवाल और राहुल रॉय को दर्शकों का चहीता बना दिया था। अनु को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। मगर एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए पूरी फीस नहीं दी गई थी। उन्हें सिर्फ अपनी सैलरी का 60 प्रतिशत ही मिला था।  

आशिकी के लिए अनु को नहीं मिली पूरी फीस

पिंकविला के साथ बातचीत में अनु अग्रवाल से पूछा गया कि क्या आपने वो घटना देखी है, जिसमें मेकर्स ने क्रू से किया वादा पूरा न किया हो। इस बारे में एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिन याद किए और बताया, "मुझे आज तक आशिकी के पूरे पैसे नहीं मिले। मुझे पूरे पैसे का केवल 60% ही दिया गया है। उन्हें अभी भी मेरा 40% देना बाकी है।"

यह भी पढ़ें- जब सीन के दौरान Anu Aggarwal ने महमूद को सच में मार दिया था जोर का थप्पड़, रोना लगे थे सिंगर

Anu Aggarwal

अनु ने मेकर्स से नहीं मांगी फीस

जब अनु अग्रवाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने बचे हुए पैसे वापस मांगे थे, तब एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं, ठीक है। मैंने बहुत पैसे कमाए। मैंने मॉडलिंग से बहुत कमाया है। मैं एक ब्रांड एंबेसडर बन गई। मैं भारत की पहली अभिनेत्री ब्रांड एंबेसडर में से एक हूं। उस समय एक्टर नहीं होते थे, सिर्फ क्रिकेट के ही होते थे। तो ठीक है यार। ये मेरा गिफ्ट है उनको।"

एक एक्सीडेंट ने छीना सबकुछ

अनु अग्रवाल आशिकी के बाद इतनी सक्सेसफुल हो गई थीं कि मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए बेताब रहते थे। मगर 1999 में एक भीषण कार एक्सीडेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी। उनकी याद्दाश्त भी चली गई थी। बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूर आध्यात्म की ओर झुकाव कर लिया। उन्होंने किंग अंकल, गजब तमाशा और थिरुडा थिरुडा जैसी फिल्मों में काम किया।  

यह भी पढ़ें- 'पेशाब पीना जवान रखता है...' Paresh Rawal के बाद आशिकी एक्ट्रेस Anu Aggarwal ने दिया अजीबों-गरीब बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।