Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ना झगड़ा-ना मनमुटाव, 'कैश' के बाद टूटे थे Ajay Devgn और Anubhav Sinha के तार, 18 साल बाद हुआ खुलासा

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 11 Feb 2025 05:52 PM (IST)

    अनुभव सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान के करियर पर बात की थी। इस बीच उनका एक नया बयान लाइमलाइट में आ गया है। ...और पढ़ें

    इस फिल्म के दौरान हुई थी अजय देवगन और अनुभव सिन्हा की आखिरी बार बात (Photo Credit- X)
    इस फिल्म के दौरान हुई थी अजय देवगन और अनुभव सिन्हा की आखिरी बार बात (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. 18 साल से नहीं हुई अनुभव और अजय के बीच बात
    2. बिना किसी झगड़े के क्यों तोड़ लिए आपसी तार
    3. इस फिल्म के दौरान हुई थी आखिरी बार बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anubhav Sinha on Ajay Devgn: अनुभव सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में ‘रा.वन’, ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’, ‘भीड़’ और ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ जैसी शानदार कहानियों को दिखाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा ही लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं। इन दिनों वो अपने इंटरव्यूज से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने और अजय देवगन के बिगड़े रिश्तों पर भी रोशनी डाली है। आइए जानते हैं क्या थी इस बैर की वजह?

    मैसेज का नहीं आया कोई जवाब

    हाल ही में एनडीटीवी की एक खबर में बताया गया कि डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा कि उनके और अजय देवगन के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है मगर दोनों ने आपस में कई सालों से बात नहीं की है। डायरेक्टर अनुभव ने कहा कि वो एक दो बार अभिनेता को टेक्स्ट मैसेज कर चुके हैं मगर उन्हें सामने से कोई जवाब नहीं मिला। उनका ये भी कहना था कि शायद अजय देवगन को उनके मैसेज मिले ही ना हो या उन्होंने देखे ही ना हों।

    ये भी पढ़ें- 'जिसको जिस चीज में मजा...', Ranveer Allahbadia के अश्लील कमेंट पर इम्तियाज अली का बयान, मनोज बाजपेयी ने भी दी ये सलाह

    एक्टर्स के राजनीतिक विचार पर तंज

    इंटरव्यू में आगे अजय देवगन पर बात की गई जिसमें उन्होंने सीएए, एनआरसी प्रदर्शनों के दौरान एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में एक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। इसी ट्वीट पर निर्देशक ने रिप्लाई करते हुए कुछ लिखा था। लोगों का मानना है कि यहीं से दोनों के बीच के रिश्ते बिगड़ने लगे। हालांकि इस बात को अनुभव सिन्हा ने सिरे से नकार दिया। सिन्हा का कहना है कि वह अजय देवगन पर ही नहीं बल्कि कई और एक्टर्स के राजनीतिक विचार पर टिप्पणी कर चुके हैं। इसलिए वह मानते हैं कि अजय और उनके बीच बातचीत न होने का कारण, ये टिप्पणियां बिल्कुल भी नहीं हैं।

    आईसी 814: द कंधार हाईजैक का किया था निर्देशन

    निर्देशक की फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार उन्होंने आईसी 814: द कंधार हाईजैक का निर्देशन किया था। ये वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित थी जिसमें विजय वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर काठमांडू से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान आईसी 814 को टेक ऑफ करने के कुछ मिनट के बाद ही पांच आतंकियों ने हाईजैक कर लिया गया था। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए उन्होंने प्लेन के पैसेंजर्स और क्रू को बंधक बना लिया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- लो फिर चल गई कैंची, रिलीज से पहले सेंसर के निशाने पर Chhaava, अब इस शब्द पर जताई आपत्ति