विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रा.वन के अनुभव की राजनीति: ऐसी होगी फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है'

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 24 Mar 2018 09:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 10:59 PM (IST)

अनुभव सिन्हा ने साल 2011 में फिल्म रा. वन बनाई थी, जिसमें शाहरुख़ खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल ने काम किया था।

रा.वन के अनुभव की राजनीति: ऐसी होगी फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है'
रा.वन के अनुभव की राजनीति: ऐसी होगी फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है'

मुंबई। शाहरुख़ खान के साथ फिल्म 'रा.वन ' का निर्देशन करने वाले अनुभव सिन्हा अब एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। नाम सुनकर आप किसी मौज मस्ती का अंदाजा लगा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि यहां मामला राजनीति का है।

अनुभव सिन्हा के इस नई फिल्म का नाम - अभी तो पार्टी शुरू हुई है' रखा गया है। फिल्म में रिचा चड्ढा , सौरभ शुक्ला , कुमुद मिश्रा और पंकज त्रिपाठी की अहम् भूमिका होगी। ये फिल्म एक पॉलिटिकल सटायर होगी , जिसमें पार्टी का मतलब राजनीति से होगा न कि मौज मस्ती वाली पार्टी। जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू होगी। अनुभव सिन्हा ने पिछले साल अपनी सुपरहिट फिल्म तुम बिन का सीक्वल बनाया था। इन दिनों वो फिल्म मुल्क बना रहे हैं, जिसमें ऋषि कपूर और तापसी पन्नू काम कर रहे हैं। मुल्क का काम कुछ महीनों बाद पूरा हो जायेगा और फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी। अनुभव सिन्हा ने साल 2011 में फिल्म रा. वन बनाई थी, जिसमें शाहरुख़ खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल ने काम  किया था। ये एक सुपरहीरो वाली फिल्म थी जिसमें टेक्नोलॉजी का जमकर इस्तेमाल हुआ था।

कुछ समय पहले अनुभव सिन्हा ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में इस तरह की खबरों को अफ़वाह बताया था कि वो रा.वन का सीक्वल बनाने जा रहे हैं l अनुभव ने बताया था कि वो चार साल से शाहरुख़ खान के साथ रा.वन के सीक्वल का सोच रहे हैं लेकिन सही बात ये है कि न तो उनके पास सीक्वल के लिए को स्क्रिप्ट है और न ही कोई कंक्रीट प्लान l ऐसे में सीक्वल की बात फिलहाल सोची भी नहीं जा सकती l 

यह भी पढ़ें: Box Office: रानी मुखर्जी की हिचकी ने पहले दिन इतने करोड़ की कमाई की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।