Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anupam Kher पहुंचे वाघा बॉर्डर, जवानों के साथ मिलकर एक्टर ने लगाए 'भारत माता' के नारे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 04:26 PM (IST)

    Anupam Kher Wagah Border अनुपम खेर रविवार को वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में शामिल हुए। इसकी एक झलक अभिनेता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपन ...और पढ़ें

    Anupam Kher Wagah Border beating retreat ceremony
    Anupam Kher Wagah Border beating retreat ceremony

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Anupam Kher Wagah Border: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पिछले कुछ दिनों से अमृतसर में हैं। इस बीच अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इस तस्वीरों में वह वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में नजर आ रहे हैं। रविवार को एक्टर इस समारोह में शामिल हुए थे। इसकी एक झलक अभिनेता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी साझा कीं।

    यह भी पढ़ें- The Vaccine War Trailer: रिलीज हुआ 'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर, क्या इस बार छाप छोड़ पाएंगे विवेक अग्निहोत्री ?

    अनुपम खेर पहुंचे वाघा बॉर्डर

    अनुपम ने पोस्ट को हिंदी में कैप्शन दिया, मेरे प्यारे भारतवासियों! प्रभु की कृपा से अब तक के बिताये जीवन में ऐसे बहुत से मौके आए है जब मैंने गर्व महसूस किया है! कभी अपनी उपलब्धियों पर और कभी देश की! पर जो भावना अटारी वाघा बॉर्डर पर #BeatingTheRetreat ceremony के दौरान आती है उसका शब्दों में बयान करना बहुत कठिन है।

    जब हजारो भारतीय एक साथ तिरंगे को देख कर #भारतमाताकीजय का नारा लगाते तो शरीर का रोंगटा  देशभक्ति के भाव से जाग उठता है। प्यार और गर्मजोशी के लिए DIG #SanjayGaur और #bsfpanjab की पूरी टीम को धन्यवाद। इस ऐतिहासिक समारोह में उपस्थित होना सम्मान और सौभाग्य की बात थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    अनुपम खेर ने गाया देशभक्ति गीत

    इस मौके एक्टर ने भारत माता की जय के नारे लगाए और इसी के साथ उन्होंने राष्ट्रभक्ति से सराबोर 'दिल दिया है जां भी देंगे' गाना गाया। ये पहली बार नहीं है जब एक्टर यहां पहुंचे हो, इससे पहले भी वह आ चुके है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Anupam Kher ने Shah Rukh Khan की जवान देखकर थिएटर में मारी सिटी, बोले- मुंबई आकर गले लगूंगा

    अनुपम खेर ने की जवान की तारीफ

    सोमवार को अनुपम खेर ने शाह रुख खान की फिल्म जवान देखी थी। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने रुख खान को बधाई देते हुए लिखा था, अभी अभी अमृतसर में ऑडियंस के साथ आपकी फिल्म “जवान” देख कर निकला हूं।

    लुत्फ आ गया। एक्शन, पिक्चर का स्केल, आपकी अदा और परफॉरमेंस बहुत ही उम्दा है। एक दो जगह तो मैंने सिटी वगैरा भी मार दी! फिल्म में सभी को पसंद आई। पूरी टीम और लेखक/निर्देशक को बधाई हो। मुंबई वापस आकर गले लगा के जरूर बोलूंगा - ओ पोची, ओ कोकी, ओ पोपी, ओ लोला।