Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manmohan Singh के निधन पर Anupam Kher भावुक, बताया- किस डर से ठुकराया था 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ऑफर

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 03:46 PM (IST)

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया से जुड़े ल ...और पढ़ें

    अनुपम खेर को हुआ मनमोहन सिंह के निधन का दुख (Photo Credit- Instagram, Jagran)
    अनुपम खेर को हुआ मनमोहन सिंह के निधन का दुख (Photo Credit- Instagram, Jagran)

    HighLights

    1. डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर फिल्मी सितारे व्यक्त कर रहे शोक
    2. अनुपम खेर ने जाहिर किया पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख
    3. वीडियो में बताया द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ठुकराने का किस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) दुनिया को अलविदा कह चले गए। 92 साल की आयु में उम्र संबंधित समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति से जुड़े लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जाहिर किया है। 

    अनुपम खेर वह अभिनेता हैं, जो मनमोहन सिंह जी के राजनीतिक करियर पर आधारित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में उनका किरदार निभा चुके हैं। लाजमी है कि इस रोल के लिए उन्होंने देश के बेहतरीन वित्त मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी घटनाओं को करीब से समझा है। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने भावुक पोस्ट करते हुए उन्हें याद किया है और फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया।

    अनुपम खेर को हुआ मनमोहन सिंह के निधन का दुख

    सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा, 'मैं अभी देश से बाहर हूं, लेकिन मुझे मनमोहन साहब जी के निधन की खबर मिली, जिसका काफी दुख हुआ। मैंने उनके जीवन के साथ करीब डेढ़ साल का समय गुजारा है। इस दौरान मैंने उनकी बाहरी चीजों को जानने के साथ ही उनके अंदर भी झांका। मनमोहन जी कमाल के इंसान थे।'

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 69 साल की उम्र में Anupam Kher का छलका दर्द, खलती है अपने बच्चे की कमी, सौतेले बेटे सिकंदर को लेकर कही ये बात

    अनुपम को याद आई मनमोहन सिंह के साथ अपनी मुलाकात

    अनुमप खेर ने वीडियो में मनमोहन सिंह के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा,

    मैं उनसे 1-2 इवेंट में मिला था। उनका रवैया मेरे प्रति बहुत दयालु था, वह मेरे प्रति बहुत उदार थे, जिस फिल्म में मैंने काम किया, उसके लिए उन्होंने सच्चे दिल से प्रार्थना की थी। ये उनका सबसे अच्छा गुण है। वे ईमानदार थे और उन्होंने हमेसा ईमानदारी के साथ मेरी बात को सुना था। उन्होंने देश के लिए भी काफी कुछ किया है। वे दयालु थे और आज के समय में दयालुता एक सबसे बड़ा गुण है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    फिल्म के लिए पहले कर दिया था मना

    अनुपम खेर ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में खुलासा किया है कि उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म को करने से मना करन दिया था। इसमें राजनीतिक वजह भी शामिल थी। उनका कहना है कि मुझे इस बात का डर था कि कही लोग यह न समझे की मैंने उनका मजाक उड़ाया है। हालांकि, मुझे अपने करियर में शानदार किरदारों को चुनने के लिए कहा जाए तो मैं मनमोहन सिंह के किरदार का नाम जरूर लूंगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- करोड़पति होने के बावजूद किराए के मकान में क्‍याें रहते हैं Anupam Kher? इस कारण से नहीं खरीदा घर