हॉलीवुड के लीजेंड Robert De Niro से अनुपम खेर की मुलाकात, बॉलीवुड के दिग्गज को मिला ये खास तोहफा
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो से खास मुलाकात की है।
-1791198976624_m.webp)
अनुपम खेर और रॉबर्ट डी नीरो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
रॉबर्ट डी नीरो ने अनुपम खेर को दिया तोहफा
हॉलीवुड के दिग्गज से मिले अनुपम खेर
अनुपम ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा के अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अमेरिका और कनाडा के टूर पर मौजूद हैं, जहां वह अपने हिंदी म्यूजिकल नाटक जाने पहचान अनजाने के सिलसिले के लिए गए हैं। इस दौरान अनुपम ने हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की है।
सोशल मीडिया पर अनुपम ने रॉबर्ट डी नीरो (Robert De Niro) संग मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और डी नीरो द्वारा मिले स्पेशल गिफ्ट के बारे में जानकारी दी है।
रॉबर्ट डी नीरो से मिले अनुपम
द गॉडफादर 2 और टैक्सी ड्राइवर जैसी कई लोकप्रिय अंग्रेजी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले रॉबर्ट डी नीरो को हॉलीवुड का वेटरन एक्टर माना जाता है। इस दिग्गज संग अपनी मुलाकात का अनुभव अब अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर साझा किया है और लिखा है-
यह भी पढ़ें- 'जो मदारी बंदर...', 37 साल में Anupam Kher के मुंह से नहीं निकले ये दो शब्द, घमंड करने पर मारा एक्टर्स को ताना!

इस महान कलाकार से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है और एक बार फिर से नीरो से मिलना मेरी अमेरिका और कनाडा की यात्रा का सबसे खास पल रहा। प्यारे मिस्टर डी नीरो, मुझे अपने घर बुलाने, स्वादिष्ट लंच और आपके प्यार और अपनापन दिखाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी बातचीत और अपना कीमती समय मुझे देने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। जब भी हम मिलते हैं,तो मुझमें मौजूद आपका प्रशंसक और आपका दोस्त, दोनों ही बहुत उत्साहित होते हैं।
View this post on Instagram
एक फिल्म कलाकार और एक इंसान, दोनों ही रूपों में मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। और आपको अपना दोस्त कह पाना मेरे लिए सच में सौभाग्य की बात है। आपको, टिफनी और आपके पूरे परिवार को मेरा प्यार और धन्यवाद। एक और खूबसूरत याद देने के लिए शुक्रिया, जिसे मैं अपने साथ घर ले जा रही हूं। भगवान आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें और सबसे जरूरी बात- उस कैप के लिए धन्यवाद, जो आपने मुझे दी है। मेरे लिए इसका महत्व काफी अधिक है।
मालूम हो कि रॉबर्ट डी नीरो इस मुलाकात के दौरान अनुपम खेर को एक कैप गिफ्ट की है, जिसको पाकर हिंदी फिल्म कलाकार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है।
अनुपम खेर की अगली फिल्म
बात की जाए अनुपम खेर के वर्क फ्रंट के बारे में तो आने वाले समय में वह कई मूवीज में नजर आएंगे। लेकिन उनकी सबसे मोस्ट अवेटेड मूवी साउथ सुपरस्टार प्रभास की फौजी फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट का एलान होना अभी बाकी है।
