दीपिका-ऋतिक के बाद अब कईयों का करियर संवारेगे Anupam Kher, कभी डेब्यू फिल्म से महेश भट्ट ने किया था बाहर!
अनुपम खेर, जिन्होंने 'सारांश' से डेब्यू किया, महेश भट्ट ने शूटिंग से 10 दिन पहले इस फिल्म से अनुपम खेर को हटा दिया था। हालांकि बाद में अनुपम को ये फि ...और पढ़ें

'सारांश' से लेकर एक्टिंग स्कूल खोलने तक, दिलचस्प है अनुपम खेर का सफर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अनुपम खेर उन कलाकारों की फेहरिस्त में आते हैं, जिन्होंने अपने करियर में ऐसे यादगार किरदार दिए हर कोई उनका मुरीद हो गया। चाहे कॉमेडी हो, सस्पेंस हो, ड्रामा हो या फिर कोई और जॉनर क्यों ना हो... अनुपम खेर ने मानों खुद को हर मोड़ पर साबित किया है और इसीलिए उन्हें एक्टिंग का स्कूल तक लोग मानते हैं। यही वजह है कि अनुपम खेर ने सिनेमा का स्कूल भी खोला है पर क्या आप जानते हैं कि अनुपम खेर के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उन्हें पहले अपनी डेब्यू फिल्म से बाहर होना पड़ा था।
जब डेब्यू फिल्म से बाहर हो गए थे अनुपम खेर
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने फिल्म 'सारांश' (Saranash) से सिनेमा में डेब्यू किया था। यह फिल्म 1984 में आई थी और फिल्म को बनाया था महेश भट्ट ने। इस फिल्म से अनुपम खेर ने वो कमाल दिखाया, जो कोई नहीं दिखा पाया। फिल्म में अनुपम खेर ने कमाल का काम तो किया ही था साथ ही इस फिल्म के बाद उन्होंने लगातार 50 से ज्यादा फिल्में साइन कर डाली थीं।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर ने एक चपेड़ मारी है', रणवीर सिंह की फिल्म को प्रोपगेंडा बताने पर अनुपम खेर ने कहा- 'हमें छोटा महसूस...'
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के ठीक 10 दिन पहले अनुपम को फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट ने बाहर कर दिया था। 'सारांश' में अनुपम खेर को एक बूढ़े व्यक्ति के किरदार के लिए चुना गया। इसके लिए अनुपम खेर शूटिंग के 6 महीने पहले से ही बूढ़े व्यक्ति का रोल निभाने की तैयारी की थी। शूटिंग शुरू होने के ठीक 10 दिन पहले अनुपम खेर के पास फोन आया कि उन्हें फिल्म से निकाल दिया है क्योंकि मेकर्स किसी नए एक्टर को नहीं लेना चाहते थे।
इसके बाद अनुपम खेर सीधा महेश भट्ट के घर गए और उन्होंने सोच लिया कि वो अब मुंबई छोड़कर दिल्ली या शिमला चले जाएंगे। अनुपम ने महेश भट्ट को उनके जाकर खूब कोसा और कहा कि वो ऐसा कैसे कर सकते हैं और उन्होंने बिल्कुल ऐन वक्त पर उन्हें फिल्म से बाहर किया तो देखना उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाएगी।
खबरें और भी
अनुपम खेर ने उनसे कहा कि वो बहुत बड़े धोखेबाज हैं। ये सारी बातें सुनने के बाद महेश भट्ट गुस्सा नहीं हुए बल्कि और ज्यादा प्रभावित हुए और दोबारा से फिर ये रोल अनुपम खेर के पास आ गया। इसके बाद अनुपम खेर सिनेमा में रातोंरात स्टार बन गए।
एक्टिंग की पाठशाला लेकर आए अनुपम खेर
अनुपम खेर ने मुंबई में पहले ही एक्टिंग का स्कूल खोला था, जहां से कई सितारों ने प्रशिक्षण लिया और अब इसके बाद दिल्ली वालों को भी अनुपम खेर ने तोहफा दिया है। अनुपम खेर ने दिल्ली में एक्टर प्रिपेर्स का एक्टिंग स्कूल खोला है।कुछ समय पहले ही अनुपम खेर ने अपने इस कॉलेज का उद्धाटन किया था।
इस इंस्टीट्यूट को खोलने के बाद अनुपम ने कहा कि,
“हम दिल्ली में एक्टर प्रिपेयर्स को लाकर बेहद खुश हैं, यह एक ऐसा शहर है जो क्रिएटिव एनर्जी और जुनून से भरा हुआ है। यह केंद्र उन कलाकारों के लिए रास्ते खोलेगा जो लोगों को एक्टिंग के फील्ड में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
आपको बता दें कि दिल्ली में इसका उद्घाटन बोमन ईरानी ने किया, जो कि अनुपम खेर के अच्छे दोस्त भी हैं। आपको बता दें कि एक्टर्स प्रिपेयर की शुरूआत साल 2005 में हुई थी। अनुपम के एक्टिंग स्कूल से अबतक कियारा आडवाणी, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, अनन्या पांडे, वरुण धवन, प्राची देसाई और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे एक्टिंग के गुण सीख चुके हैं।

मतलब कहा जा सकता है कि मुंबई के बाद दिल्ली के एक्टर्स के करियर को भी संवारने का काम अनुपम खेर करने जा रहे हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो अनुपम खेर के पास इस वक्त कई फिल्में और प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनमें द इंडिया हाउस और फौजी समेत कई फिल्में और सीरीज शामिल हैं।