Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anurag Kashyap Birthday: फिल्म की कहानी से कम नहीं है अनुराग कश्यप की लव लाइफ, दो तलाक के बाद कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है नाम

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2022 02:21 PM (IST)

    Director Anurag Kashyap Birthday प्रोफेशनल लाइफ के साथ अनुराग अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। आज अनुराग कश्यप का जन्मदिन है ...और पढ़ें

    Photo Credit : Anurag Kashyap Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Anurag Kashyap Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anurag Kashyap Birthday: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अनुराग ने अपने करियर में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर‘ और ‘देव डी‘ जैसी फिल्में बनाई हैं। वो इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने विवादों को लेकर भी जाने जाते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अनुराग अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। आज अनुराग कश्यप का जन्मदिन है। वो आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर सेलेब्स और फैन्स सहित उनके खास दोस्त उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। आज हम अनुराग कश्यप के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी लव लाइफ और मैरिड लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं...

    View this post on Instagram

    A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

    दो शादियां दोनों रहीं असफल

    अनुराग कश्यप की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं हैं। उनकी लाइफ में पहले प्यार फिर शादी और फिर तलाक जैसे मोड़ खूब चर्चा में रहे हैं। अनुराग ने अपनी लाइफ में दो शादियां की थीं। लेकिन उनकी दोनों ही शादियां चल नहीं पाई। अनुराग ने पहली शादी फिल्म एडिटर आरती बजाज से की थी। अनुराग और आरती की ये शादी ज्यादा दिनों तक चल न सकी और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। अनुराग और आरती का तलाक काफी सुर्खियों में रहा था। आरती और अनुराग की एक बेटी भी है, जिसका नाम आलिया कश्यप है। आलिया अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

    दूसरी शादी 20 साल छोटी एक्ट्रेस संग की थी

    अनुराग कश्यप ने आरती बजाज के साथ तलाक के बाद अपने से 20 साल छोटी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन को डेट किया। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अनुराग और कल्कि ने शादी कर ली थी। उनकी शादी न सिर्फ सुर्खियों में रही थी, बल्कि इस खबर ने हर किसी को हैरान भी किया था। अनुराग की ये दूसरी शादी भी सफल न रही। इसके बाद दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया। हालांकि आज भी अनुराग का उनकी दोनों एक्स वाइफ के साथ दोस्ती का रिश्ता कायम है। बता दें कि तलाक के बाद अनुराग कश्यप का नाम और भी कई महिलाओं के संग जुड़ा।