Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anurag Kashyap Birthday: इन फिल्मों में दिखती है अनुराग के निर्देशन की छाप, Dev.D से देवदास को दिया नया अंदाज

    By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 11:25 AM (IST)

    Happy Birthday Anurag Kashyap डायरेक्टर से एक्टर बने अनुराग कश्यप का आज जन्मदिन है। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन उनको पहचान ...और पढ़ें

    Happy Birthday Anurag Kashyap Top 5 Movies
    Happy Birthday Anurag Kashyap Top 5 Movies

    HighLights

    1. आज 51वां जन्मदिन मना रहे हैं अनुराग कश्यप
    2. इस फिल्म से मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
    3. देखें अनुराग कश्यप की टॉप 5 फिल्में

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anurag Kashyap Birthday: अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। अनुराग को वास्तविकता के करीब सिनेमा बनाने के लिए जाना जाता है। फिल्म लेखन से करियर की शुरुआत करने वाले अनुराग डार्क क्राइम थ्रिलर बनाने के एक्सपर्ट माने जाते हैं। हालांकि, उन्होंने दूसरे जॉनर की फिल्में भी बनाई हैं।

    अनुराग को अभी तक के करियर में कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है, जिनमें 4 फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल हैं। दो पार्ट्स में आई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' अनुराग की सबसे अधिक लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म ने अनुराग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। जन्मदिन के खास मौके पर उनकी पांच बेस्ट फिल्में।

    यह भी पढ़ें: आलिया कश्यप ने पिता अनुराग कश्यप को किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर

    ब्लैक फ्राइडे

    साल 2007 में रिलीज हुई यह क्राइम डॉक्यूड्रामा फिल्म है, जिसमें 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट पर बेस स्टोरी को दिखाया है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया। फिल्म की कहानी में पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के अभियान को दिखाया गया है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है।

    देव डी

    साल 2009 में रिलीज हुई यह रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म है, जो महान साहित्यकार शरतचंद्र की रचना देवदास पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी में देव का किरदार अपने बचपन की प्रेमिका पारो से रिश्ता टूटने के बाद ड्रग्स और शराब करने लग जाता है। फिर जब देव चंदा से मिलता है, जिसे उससे प्यार हो जाता है। अभय देओल, माही गिल, कल्कि कोचलिन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। 'देव डी' फिल्म को अनुराग कश्यप ने काफी अच्छे से डायरेक्ट किया था, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

    खबरें और भी

    नो स्मोकिंग

    साल 2007 में रिलीज हुई यह ड्रामा-थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है। फिल्म की कहानी चेन स्मोकर का किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम के इर्द गिर्द घूमती है, जो सिगरेट छोड़ना चाहते है और इसके लिए एक रिहैब सेंटर में जाता है और वहां बुरी तरह फंस जाता है। जॉन के साथ फिल्म में आयशा टाकिया और परेश रावल सहयोगी किरदारों में हैं। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देख सकते हैं।

    गैंग्स ऑफ वासेपुर

    साल 2012 में दो पार्ट में रिलीज हुई अनुराग कश्यप द्वारा बनाई गई यह बेहतरीन फिल्म है। इसे जीशान कादरी और अनुराग कश्यप ने लिखा है।  मनोज बाजपेई, तिग्मांशु धूलिया, पीयूष मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, जयदीप अहलावत, विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।

    यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म से अनुराग कश्यप को सिनेमा की दुनिया में अलग पहचान मिली और उन्होने इस फिल्म से हमेशा के लिए दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। इसके दोनों पार्ट आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

    रमन राघव 2.0

    साल 2016 में रिलीज हुई यह बेहतरीन क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी  में 1960 के दशक में मुंबई के फुटपाथ पर सोने वाले गरीबों के लिए मौत बने साइको किलर रमन राघव की कहानी को पर्दे पर दिखाया गया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विक्की कौशल और शोभिता धुलिपाला जैसे कलाकारों ने इसमें काम किया था। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

    यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर Anurag Kashyap ने दिया बयान, बोले- 'इसलिए नहीं करता उनके साथ काम'