Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘पैन इंडिया है एक बड़ा घोटाला…’ बिग बजट फिल्मों पर ये क्या बोल गए अनुराग कश्यप?

    Updated: Sun, 11 May 2025 08:01 PM (IST)

    अनुराग कश्यप ने पैन इंडिया फिल्मों को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है जिसमें उन्होंने इसे एक बड़ा घोटाला बताया है। उन्होंने बड़े बजट और सेट पर होने वा ...और पढ़ें

    अनुराग कश्यप फाइल फोटो (Photo Credit- Instagram)
    अनुराग कश्यप फाइल फोटो (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. पैन इंडिया फिल्मों पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी
    2. पैन इंडिया को बताया बड़ा घोटाला
    3. फिल्मों की कहानी में गिरावट की बताई वजह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप बेबाकी के साथ अपनी बात रखते हैं। हाल ही में फुले फिल्म की रिलीज टलने के बाद उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद निर्देशक को माफी भी मांगनी पड़ी। यह बात सच है कि डायरेक्टर ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और उन्होंने बी टाउन के पॉपुलर सितारों के साथ भी काम किया है, लेकिन अक्सर वह ऐसे बयान दे देते हैं, जिनके ऊपर बाद में विवाद खड़ा होता है।

    इस बार अनुराग कश्यप ने पैन इंडिया फिल्मों पर टिप्पणी की है। इतना ही नहीं, उन्होंने बता दिया कि वह इस तरह की फिल्म को किस तरह से देखते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह बयान वायरल भी होने लगा है।

    पैन इंडिया फिल्मों पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी

    द हिंदू को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने पैन-इंडिया फिल्मों को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए पैन-इंडिया एक बड़ा घोटाला है। पैन इंडिया एक बड़ा शब्द है। एक फिल्म उस समय पैन इंडिया होती है, जब वह पूरे भारत में अच्छा प्रदर्शन करती है। सवाल खड़ा होता है कि कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले पैन इंडिया कैसे हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- 'शादी-पार्टी में नाचना हमारा काम’, बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर Nawazuddin Siddiqui के बयान ने मचाई हलचल

    फिल्म को तीन से चार साल तक प्रोडक्शन में लगते हैं और एक फिल्म से काफी ज्यादा लोग जुड़े होते हैं। यही कारण है कि उनकी जीवनशैली भी तीन से चार साल तक फिल्म पर निर्भर रहती है। इस वजह से सारा पैसा फिल्म में नहीं जाता। कहानी वही है, अभिनेता वही हैं, पैसा इन बड़े, अवास्तविक सेट्स में जाता है, जिसका कोई मतलब नहीं होता है।

    खबरें और भी

    डायरेक्टर ने बताया क्यों गिर रहा है कहानी का स्तर?

    फिल्म निर्माता ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'इसमें केवल 1 प्रतिशत ही काम करता है और यही एक प्रतिशत पूरे भारत का चक्र शुरू करता है। कुछ फिल्में ही सफल हुई हैं, जिनकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। स्त्री 2 सफल हुई थी, तो लोगों ने इसने हॉरर कॉमेडी की दुनिया शुरू की। जब उरी सफल हुई, तो सभी ने राष्ट्रवादी फिल्मों को ही बनाना शुरू कर दिया। बाहुबली की सफलता के बाद फिल्म निर्माताओं ने प्रभास के साथ बड़े बजट की फिल्में बनाना शुरू किया। इस तरह के तमाम कारण ही जिम्मेदार हैं कि फिल्म की कहानी में गिरावट शुरू हो गई है।'

    ये भी पढ़ें- Anurag Kashyap ने सिर्फ इस एक्टर के कहने पर की थी Maharaja मूवी, बोले- 'बेटी की शादी का खर्चा अफॉर्ड...'