यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aaliyah Kashyap Engagement: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन से मुंबई में की सगाई, देखें तस्वीरें
Aaliyah Kashyap Engagement आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) के कुछ महीने पहले विदेश में सगाई की थी। शेन ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Aaliyah Kashyap Engagement: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) के कुछ महीने पहले विदेश में सगाई की थी।
शेन ने आलिया को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं अब ये कपल हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आज यानी 3 अगस्त को मुंबई सगाई कर रहा है। आलिया कश्यप की सगाई में कई फिल्मी सितारें भी शामिल हो रहे हैं।
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे का लुक
इस खास मौके पर आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ट्विनिंग करते नजर आए। आलिया ने अपनी सगाई में ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है, जिसपर मल्टी कलर की कढ़ाई हो रखी है। तो वहीं शेन ग्रेगोइरे भी अपनी मंगेतर को कॉपी करते नजर आए। उन्होंने आलिया से मैचिंग ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। मीडिया में आकर दोनों ने पोज दिए।
.jpg)
22 साल की उम्र में आलिया ने की सगाई
बता दें आलिया की उम्र अभी केवल 22 साल ही है। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपने लाइफ पार्टनर को चुना है। इस उम्र में सगाई कर आलिया काफी खुश है।
View this post on Instagram
फिल्ममेकर इम्तियाज अली
आलिया और शेन की सगाई में फिल्ममेकर इम्तियाज अली भी देसी अवतार में नजर आए। इस खास मौके पर इम्तियाज ब्लू कलर के कुर्ते पयजामे में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी बेटी के साथ मीडिया में पोज दिए।

खबरें और भी
अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि भी आई नजर
अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन भी आलिया और शेन की सगाई में शामिल हुई। इस मौके पर कल्कि अपनी बेटी और ब्वॉयफ्रेंड के साथ देसी लुक में नजर आई।
ब्लू साड़ी में छाई सुहाना खान
सुहाना खान भी अपनी दोस्ती की सागई में शामिल हुई। इस दौरान शाह रुख खान की बेटी ब्लू कलर की साड़ी में कहर ढाती नजर आई।
.jpg)
बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर सागई में हुई शामिल
खुशी कपूर और आलिया कश्यप बेस्ट फ्रेंड्स हैं। ऐसे में खुशी अपनी दोस्त की सगाई में पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आई, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थी।
दो रीति-रिवाजों में करेगा ये कपल
बीते दिनों आलिया और शेन ने अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया था और बताया कि वह दो शादियां करेंगे। यह कपल साल 2025 में शादी करेगा, क्योंकि इन दिनों यह कपल शादी से पहले सगाई को एन्जॉय करना चाहते हैं। आलिया और शेन ने यह भी साझा किया कि वे भारत में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह और फिर अमेरिका में एक क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी करेंगे।