यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anurag Kashyap की बेटी इस दिन मुंबई में करेंगी रीति-रिवाजों से सगाई, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
Aaliyah Kashyap Engagement Date डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) स ...और पढ़ें

HighLights
- 22 साल की उम्र में आलिया ने सगाई की
- मुंबई में परिवार संग पूरे रीति-रिवाजों से फिर करेंगी सगाई
- मंगेतर शेन ग्रेगोइरे संग विदेश में रहती है आलिया
नई दिल्ली, जेएनएन। Aaliyah Kashyap Engagement Date: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) संग सगाई कर सभी को हैरान कर दिया था।
महज 22 साल की उम्र में आलिया ने सगाई की। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि वह जल्द मुंबई आकर अपनी रीति-रिवाजों के साथ सगाई करेंगी। अब आलिया ने अपने फैंस को बता दिया है वो कब मुंबई में सगाई करेंगी।
इस दिन अपने रीति-रिवाज से सगाई करेंगी आलिया
11 जुलाई, 2023 को अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर #askme सेशन रखा। इस दौरान उनके एक फैन ने उनसे मुंबई में होने वाली सगाई की तारीख के बारे में पूछा। इसके जवाब में अनुराग की बेटी ने बताया कि वह अगले महीने की 3 तारीख को सगाई करेंगी। यानी 3 अगस्त को करने वाली है, जिसके लिए वह बहुत उत्साहित है।
दो रीति-रिवाजों में करेगा ये कपल
बीते दिनों आलिया और शेन ने अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया था और बताया कि वह दो शादियां करेंगे। यह कपल साल 2025 में शादी करेगा, क्योंकि इन दिनों यह कपल शादी से पहले सगाई को एन्जॉय करना चाहते हैं। आलिया और शेन ने यह भी साझा किया कि वे भारत में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह और फिर अमेरिका में एक क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी करेंगे।
आलिया कश्यप क्या करती है?
आलिया कश्यप सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। वह अपने सोशल मीडिया पर कई लेबल का प्रमोशन करती है। इसके अलावा वह यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट भी बनाती हैं।