विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मनोज बाजपेयी गांव वाला है, नवाजुद्दीन सांवला है', Anurag Kashyap ने बताया बॉलीवुड में है कितना पाखंड

Published: Fri, 21 Jun 2024 09:04 PM (IST)

अनुराग कश्यप अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। एक्टर लीग से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते ...और पढ़ें

अनुराग कश्यप ने खोला बॉलीवुड का कच्चा-चिट्ठा, (X Image)
अनुराग कश्यप ने खोला बॉलीवुड का कच्चा-चिट्ठा, (X Image)

HighLights

  1. बॉलीवुड में है पाखंड और नस्लभेद
  2. मनोज बाजपेयी हैं सेल्फमेड एक्टर
  3. कई हिट फिल्में दे चुके हैं अनुराग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग कश्यप हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेबाक फिल्ममेकर्स में शामिल हैं। अब तक कई विवादित मुद्दों पर वो अपनी बात रख चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में सितारों की बढ़ती फीस को लेकर अपनी राय रखी थी। वहीं, अब उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दोगलेपन को लेकर बयान दिया है।

अनुराग कश्यप ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड में नस्लवाद और पाखंड भरा पड़ा है। उन्होंने कुछ बड़े एक्टर्स के नाम भी लिए, जो इसका शिकार हुए।

क्या बोले अनुराग कश्यप ?

अनुराग कश्यप ने कहा कि लोग उनके बारे में गलत सोचते हैं कि वो एक स्टार मेकर हैं। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी को सेल्फ मेड बताया। जेनिस सिकेरिया के साथ उनके यूट्यूब चैनल के लिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, "ये इंडस्ट्री लोगों का सम्मान नहीं करती। उन्हें लगता है कि नवाजुद्दीन सांवले हैं, पंकज त्रिपाठी आम हैं, मनोज बाजपेयी गांव वाला हैं... वे लोगों को इसी तरह देखते हैं।"

यह भी पढ़ें- Anurag Kashyap: 'रोज का 2 लाख चार्ज करता था एक्टर का पर्सनल शेफ', अनुराग कश्यप ने बताए स्टार्स के खर्चे

अनुराग कश्यप ने की तारीफ

उन्होंने आगे कहा, "उन्हें लगता है कि अगर ये लोग स्टार बन सकते हैं, तो वे भी बन सकते हैं। उन्हें लगता है कि मैं किसी को भी स्टार बना सकता हूं। मैं नहीं बना सकता। उन्हें एहसास नहीं है कि ये एक्टर्स सच में टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। मैंने उनके साथ केवल फिल्में बनाई हैं, मैंने उनकी जिंदगी नहीं बनाई है।"

अनुराग कश्यप की फिल्में

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मनोज बाजपेयी को उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर-1 और गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दी है। उन्होंने दोनों फिल्मों का डायरेक्शन किया था। वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मनोज बाजपेयी ने लीड रोल निभाया था। अनुराग कश्यप ने करियर की शुरुआत स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर किया था। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की सत्या और कौन जैसी फिल्मों की पटकथा लिखी थी।

यह भी पढ़ें- Anurag Kashyap ने फिल्म के बजट को लेकर की सलमान, शाह रुख और आमिर की तारीफ, कहा- 'ये तीनों अपनी फीस कभी भी...'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।