विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'प्रोपेगेंडा डायलॉग,' रणवीर सिंह की Dhurandhar पर अनुराग कश्यप ने ली चुटकी, डायरेक्टर पर भी साधा निशाना

Published: Sun, 04 Jan 2026 02:28 PM (IST)

फिल्म धुरंधर के बारे में अब भी खूब चर्चा की जा रही है। इस बीच मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ...और पढ़ें

धुरंधर पर अनुराग कश्यप का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

धुरंधर पर अनुराग कश्यप का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धुरंधर को लेकर अनुराग कश्यप का रिएक्शन

  2. डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर कही ये बात

  3. अनुराग कश्यप ने फिल्म के डायलॉग पर कसा तंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की कामयाबी का डंका पूरी दुनिया में बखूबी बजा है। एक तरफ फिल्म की जमकर प्रशंसा हुई है तो दूसरी तरफ एक तबका ऐसा भी है, जो इस मूवी को प्रोपेगेंडा बताता है। इस कड़ी में अब नया नाम गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कल्ट मूवी बनाने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप का शामिल हो रहा है, जिन्होंने हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर मूवी धुरंधर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

अनुराग कश्यप ने मूवी कुछ डायलॉग्स पर आपत्ति जताई है और डायरेक्टर आदित्य धर पर भी तंज कसा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अनुराग ने धुरंधर को लेकर क्या कहा है। 

धुरंधर को लेकर बोले अनुराग कश्यप

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर के तौर पर अनुराग कश्यप को जाना जाता है। वह किसी भी मसले पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच अब उन्होंने धुरंधर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल अनुराग ने लेटरबॉक्सडी पर फिल्म धुरंधर का रिव्यू लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है-

यह भी पढ़ें- 'छावा' को पछाड़ नंबर 1 बनी Dhurandhar, रणवीर सिंह की फिल्म ने बना डाला एक और बड़ा रिकॉर्ड

dhurandhar (4)

''एक जासूस तब तक जासूस नहीं हो सकता है, जब तक उसके अंदर दुश्मन देश के खिलाफ गुस्सा न हो। ठीक इसी तरह एक फौजी तब तक फौजी नहीं हो सकता, जब दुश्मन देश के खिलाफ उसके अंदर गुस्सा न हो। इन दोनों चीजों से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन फिल्म के कुछ डायलॉग्स हैं, जो मुझे ठीक नहीं लगे।

dhurandhar (3)

एक तरफ अजय सन्याल का किरदार बोलता है कि एक दिन ऐसा आएगा जब कोई देश के बारे में सोचेगा। वहीं दूसरे सीन में हमजा कहता है ये नया इंडिया है। मेरे हिसाब से ये प्रोपेगेंडा डायलॉग्स थे। लेकिन फिल्म का सार इतना बेहतरीन है, जो इन्हें नजरअंदाज करने में ज्यादा समय नहीं लेता। रणवीर सिंह ने मूवी में शानदार काम किया है।''

आदित्य धर पर बोले अनुराग कश्यप 

धुरंधर के रिव्यू के अलावा अनुराग कश्यप ने मूवी के डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और लिखा है- ''आदित्य धर को मैं उस वक्त से जानता हूं, जब उनकी फिल्म बूंद को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये उनकी राजनीति है, सच्ची पॉलिटिक्स। आप इससे सहमत और असहमत हो सकते हैं, लेकिन वह ईमानदार हैं। दूसरों की तरह मौकापरस्त नहीं।'' इस तरह से अनुराग ने आदित्य को लेकर अपनी राय रखी है। 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में कौन Khan है सबसे पॉपुलर, अनुराग कश्यप ने दिया तोड़-मरोड़कर जवाब; घूम जाएगा दिमाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।