Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IFFI 2023: माधुरी दीक्षित को मिला ये सम्मान, खूबसूरत अंदाज में अनुराग ठाकुर ने बताई धक-धक गर्ल की बॉलीवुड जर्नी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 04:17 PM (IST)

    IFFI 2023 माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें तीन दशक से अधिक का समय बीत चुका है। एक्ट्रेस का इंडियन सिनेम ...और पढ़ें

    File Photo of Bollywood Actress Madhuri Dixit
    File Photo of Bollywood Actress Madhuri Dixit

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। IFFI 2023: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने ऑडियंस को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इंडियन सिनेमा में एक्ट्रेस का अहम योदगान रहा है। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे कैरेक्टर्स प्ले किए हैं, जिसके लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। कभी मोहिनी, तो कभी चंद्रमुखी बनकर माधुरी दीक्षित ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। बेमिसाल प्रतिभा की धनी माधुरी को 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में एक अनोखे अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

    आज से 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' की शुरुआत

    आज से गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2023) की शुरुआत हो रही है। 20 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस समारोह में अलग-अलग कैटेगरी में 250 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

    केंद्रीय मंत्री ने माधुरी की तारीफ में कही ये बात

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को दिए जाने वाले इस सम्मान का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, ''माधुरी दीक्षित ने चार दशक से अपने टैलेंट और ग्रेस से स्क्रीन पर चार चांद लगाया है। निशा से लेकर चंद्रमुखी तक, राजसी 'बेगम पारा'से लेकर 'रज्जो' तक, उनकी वर्सटालिटी की कोई सीमा नहीं है। आज,जब हम 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिनेमा में उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करने वाली प्रतिभाशाली, करिश्माई अभिनेत्री को 'भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान' पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं, तो हमे बहुत प्रशंसा हो रही है। एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी का सेलिब्रेशन है या। यह कभी न खत्म होने वाली लेगेसी को ट्रिब्यूट है।''

    बता दें कि आज से शुरू हो रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान शाहिद कपूर सहित बॉलीवुड के तमाम सितारे यहां मौजूद रहने वाले हैं। इसी दौरान माधुरी को उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया जाना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IFFI 2023: आज से गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का